Netflix New Features: नेटफ्लिक्स एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है जिसे कई डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है। लोग अक्सर अपने होटल के कमरे या किसी अन्य डिवाइस में नेटफ्लिक्स पर लॉग इन करना भूल जाते हैं। ऐसे में यूजर्स को लॉगइन अकाउंट हटाने के लिए अपना पासवर्ड बदलना पड़ता है
हालांकि, अब नेटफ्लिक्स ने एक नया मैनेज एक्सेस एंड डिवाइसेस फीचर (Netflix Manage Access and Devices feature) पेश किया है, जिससे यूजर्स बिना पासवर्ड बदले डिवाइस से अकाउंट से लॉग आउट कर सकते हैं। साथ ही आप ये भी देख सकते हैं कि आपका खाता कितने डिवाइसों में साइन इन है। ऐसे में यूजर्स उन डिवाइसों से अकाउंट को लॉग आउट कर सकता है, जिनमें अकाउंट लॉग इन हैं।
अभी पढ़ें – ‘देसी ट्विटर’ Koo की ब्राजील में एंट्री, 48 घंटे में 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड
नेटफ्लिक्स अकाउंट से कैसे हटाएं दूसरे साइन इन डिवाइस?
- सबसे पहले नेटफ्लिक्स अकाउंट खोलें।
- इसके बाद प्रोफाइल बटन पर टैप करें।
- इसके बाद अकाउंट सेटिंग में जाएं।
- यहां “Security and Privacy” ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद “एक्सेस और डिवाइस प्रबंधित करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस तरह से आप देख सकेंगे कि नेटफ्लिक्स खाते में कितने डिवाइस साइन इन हैं।
- यहां से आप चाहें को अन्य साइन इन डिवाइस को हटा सकते हैं।
पासवर्ड साझा करने पर देना होगा भुगतान
नेटफ्लिक्स को रेवेन्यू के मोर्चे पर घाटा हो रहा है। ऐसे में नेटफ्लिक्स जल्द ही एक नया पासवर्ड शेयरिंग फीचर पेश करेगा जिसमें आपको पासवर्ड शेयरिंग फीस देनी होगी। नेटफ्लिक्स का कहना है कि भारत में सबसे ज्यादा लोग मुफ्त में नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग को सीमित करने की तैयारी कर रहा है।
अभी पढ़ें – PF Balance चेक करते ही एक शख्स के अकाउंट से उड़े लाखों रुपये, आप भी ना करें ये भूल
नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हुए कई फीचर्स
नेटफ्लिक्स द्वारा कई फीचर पहले ही लॉन्च किए जा चुके हैं। इसमें प्रोफाइल ट्रांसफर फीचर शामिल है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। उपयोगकर्ता नया खाता बनाए बिना अपनी प्रोफ़ाइल स्थानांतरित कर सकते हैं। आप नेटफ्लिक्स की सेटिंग में जाकर इस फीचर को इनेबल और डिसेबल कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
11 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
14 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
15 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
17 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines