Cell Broadcast System: आपदा में खुद बजेगा आपका फोन! सरकार लॉन्च करने जा रही नया अलर्ट सिस्टम, जानें डिटेल 

अगर आपका फोन अचानक तेज आवाज में बज उठे तो घबराने की जरूरत नहीं है! Department of Telecommunications और National Disaster Management Authority एक खास अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रहे हैं- जानिए क्यों बार-बार आ सकते हैं ये मैसेज.

emergency alert

आपदा में खुद बजेगा आपका फोन. (AI Generated Image)

विज्ञापन

Cell Broadcast System: अगर आपका मोबाइल अचानक तेज आवाज में बजने लगे या स्क्रीन पर कोई अलर्ट मैसेज दिखाई दे, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. दरअसल, सरकार देशभर में एक खास अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत ऐसे मैसेज आपके फोन पर आ सकते हैं. यह कोई खतरे की स्थिति नहीं, बल्कि एक मॉक ड्रिल का हिस्सा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल 2 मई 2026 को मोबाइल बेस्ड इस आपदा संचार प्रणाली को लॉन्च करेंगे.  

क्या है पूरा मामला?

Department of Telecommunications (DoT) और National Disaster Management Authority (NDMA) मिलकर Cell Broadcast System का ट्रायल कर रहे हैं. इस दौरान मोबाइल यूजर्स को अलग-अलग भाषाओं में टेस्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं ये मैसेज सिर्फ सिस्टम की जांच के लिए हैं. अब तक 19 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 134 अरब से अधिक SMS अलर्ट भेजे जा चुके हैं. 

विज्ञापन

Cell Broadcast System क्या होता है?

Cell Broadcast एक ऐसी तकनीक है, जिससे किसी खास इलाके में मौजूद सभी मोबाइल फोन पर एक साथ अलर्ट भेजा जा सकता है. इसका इस्तेमाल भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने या गैस लीक जैसी आपात स्थितियों में तुरंत जानकारी देने के लिए किया जाता है, ताकि लोगों तक खबर जल्दी पहुंचे.

Photo-cdot

SACHET सिस्टम की भूमिका

NDMA ने पहले से ही Centre for Development of Telematics (C-DOT) द्वारा विकसित SACHET सिस्टम लागू किया हुआ है. यह सिस्टम अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित है और देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रहा है.

SMS के साथ नया अपग्रेड

अब सरकार इस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए SMS के साथ Cell Broadcast तकनीक भी जोड़ रही है. इससे अलर्ट पहले से ज्यादा तेजी और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंच पाएंगे, खासकर आपातकालीन स्थितियों में.

विज्ञापन

यूजर्स क्या करें?

टेस्टिंग के दौरान आपके फोन पर एक से ज्यादा बार ऐसे अलर्ट मैसेज आ सकते हैं. ये केवल उन्हीं डिवाइस पर आएंगे जिनमें Cell Broadcast टेस्ट चैनल ऑन होगा. आप चाहें तो फोन की सेटिंग्स में “Safety and Emergency” सेक्शन में जाकर इन्हें ऑन या ऑफ कर सकते हैं.

मैसेज में क्या लिखा होगा?

अलर्ट मैसेज में साफ लिखा होगा कि यह एक टेस्ट संदेश है, जिसे NDMA और DoT द्वारा सिस्टम की जांच के लिए भेजा गया है. इसमें यूजर्स को बताया जाएगा कि इस पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

घबराने की जरूरत नहीं

सरकार ने साफ कर दिया है कि यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ टेस्टिंग के लिए है. इसलिए अगर आपके फोन पर ऐसा कोई मैसेज आए, तो परेशान न हों. यह कदम भविष्य में आपदाओं के समय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ