किस दीवार पर भूलकर भी न लगाएं AC? ये गलती की तो बार-बार होगा खराब

AC सही दीवार पर नहीं लगाया तो बार-बार खराब होना तय है. एक छोटी सी इंस्टॉलेशन गलती आपकी कूलिंग, बिजली बिल और AC की लाइफतीनों बिगाड़ सकती है. जानिए कौन-सी दीवार आपके AC की दुश्मन बन सकती है.

AC (3)
1 / 9

AC खरीदते समय लोग फीचर्स और कीमत पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन इंस्टॉलेशन के समय सही दीवार चुनना भूल जाते हैं. यही छोटी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है और AC बार-बार खराब हो सकता है.अगर AC को गलत दीवार या गलत लोकेशन पर लगाया जाए, तो इसका असर सिर्फ कूलिंग पर ही नहीं बल्कि मशीन की लाइफ पर भी पड़ता है. उदाहरण के लिए, सीलन वाली दीवार पर AC लगाने से उसकी PCB तक खराब हो सकती है.

विज्ञापन

सही दीवार क्यों है जरूरी

सही दीवार क्यों है जरूरी2 / 9

Hitachi के मुताबिक, AC हमेशा मजबूत और ठोस दीवार पर लगाना चाहिए, जो यूनिट का वजन और कंपन आसानी से सह सके. साथ ही दीवार सूखी होनी चाहिए और सामने कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए, ताकि हवा पूरे कमरे में सही से फैल सके.

विज्ञापन

गलतफहमी जो आपको भारी पड़ सकती है

 गलतफहमी जो आपको भारी पड़ सकती है3 / 9

अक्सर लोग सोचते हैं कि AC किसी भी दीवार पर लगाया जा सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. दीवार की लोकेशन AC की परफॉर्मेंस तय करती है. अगर दीवार पर नमी हो या उस पर सीधी धूप पड़ती हो, तो AC ज्यादा मेहनत करेगा और बिजली बिल बढ़ सकता है.

AC लगाने के लिए कैसी दीवार चुनें

AC लगाने के लिए कैसी दीवार चुनें4 / 9

AC के लिए ऐसी दीवार चुनें जो मजबूत हो और इंडोर यूनिट का वजन सह सके. इसे फर्श से लगभग 8 फीट की ऊंचाई पर लगाना बेहतर माना जाता है. दीवार ऐसी जगह हो जहां आपका ज्यादा आना-जाना हो, न कि कमरे के किसी कोने में.

विज्ञापन

एयरफ्लो और जगह का रखें ध्यान

एयरफ्लो और जगह का रखें ध्यान5 / 9

AC के सामने या नीचे कोई बड़ा फर्नीचर नहीं होना चाहिए, वरना ठंडी हवा का फ्लो रुक जाएगा. साथ ही मेंटेनेंस के लिए भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से सर्विस हो सके.

खिड़की और नमी से बचें

खिड़की और नमी से बचें6 / 9

जिस दीवार पर खिड़की हो, वहां AC लगाने से कंपन के कारण शोर हो सकता है. इसके अलावा, दीवार पूरी तरह सूखी होनी चाहिए सीलन वाली दीवार AC के लिए नुकसानदायक होती है.

विज्ञापन

हीट सोर्स से दूरी जरूरी

हीट सोर्स से दूरी जरूरी7 / 9

AC को ऐसी दीवार पर न लगाएं, जहां सीधी धूप पड़ती हो या पास में किचन, चूल्हा या कोई अन्य हीट सोर्स हो. इससे AC के सेंसर सही तापमान नहीं पढ़ पाएंगे और मशीन ज्यादा बिजली खपत करेगी. (AI Generated Image)

इन दीवारों पर भूलकर भी न लगाएं AC

इन दीवारों पर भूलकर भी न लगाएं AC8 / 9

AC के सामने कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए यह बात इंडोर और आउटडोर दोनों यूनिट पर लागू होती है. अगर आउटडोर यूनिट के सामने भी बाधा होगी, तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और कूलिंग कम हो जाएगी. (AI Generated Image)

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स के ऊपर AC लगाना खतरनाक

इलेक्ट्रॉनिक्स के ऊपर AC लगाना खतरनाक9 / 9

जिस दीवार पर टीवी, मॉनिटर या नीचे फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हों, वहां AC नहीं लगाना चाहिए. AC से पानी टपकने का खतरा रहता है, जिससे ये डिवाइस खराब हो सकते हैं. साथ ही इन उपकरणों की गर्मी भी AC की परफॉर्मेंस को प्रभावित करती है. (AI Generated Image)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन