---विज्ञापन---

NASA का कमाल! धरती पर छुपा है आपका नाम- बस ऐसे करें खोज

क्या सच में आपका नाम धरती पर कहीं मौजूद हो सकता है? NASA का नया Your Name in Landsat टूल यही साबित करता है. बस कुछ सेकंड में आप अपने नाम को सैटेलाइट तस्वीरों में देख सकते हैं. जानते हैं.

---विज्ञापन---

NASA Your Name in Landsat: आपने कभी सोचा है कि आपका नाम धरती पर कहीं छुपा हो सकता है वो भी पहाड़ों, नदियों या रेगिस्तानों के बीच? अब यह सिर्फ कल्पना नहीं रही. NASA ने एक ऐसा मजेदार टूल लॉन्च किया है, जो आपके नाम को सैटेलाइट से ली गई असली तस्वीरों में ढूंढकर दिखाता है. यह पहल विज्ञान को किताबों से निकालकर सीधे आपकी स्क्रीन तक ले आती है.

क्या है Your Name in Landsat पहल

NASA की यह पहल Landsat Programme का हिस्सा है. इसका मकसद लोगों में पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर दिलचस्पी बढ़ाना है. इस टूल के जरिए आप अपने नाम को ऐसे देख सकते हैं, जैसे वह किसी प्राकृतिक जगह पर बना हुआ हो जैसे कोई नदी, पहाड़ी या जंगल किसी अक्षर जैसा दिख रहा हो. ये सभी तस्वीरें सैटेलाइट से ली गई असली तस्वीरें होती हैं.

---विज्ञापन---

कैसे खोजें अपना नाम

इस टूल को इस्तेमाल करना बिल्कुल आसान है. आपको बस NASA की वेबसाइट पर जाकर Your Name in Landsat पेज खोलना है. वहां A से Z तक के अक्षरों में अपना नाम टाइप करें. इसके बाद टूल खुद ही हर अक्षर के लिए वैसी सैटेलाइट तस्वीरें ढूंढ लेता है, जो उस अक्षर जैसी दिखती हैं. आप अपना पूरा नाम देख सकते हैं, हर अक्षर की लोकेशन (कोऑर्डिनेट्स) जान सकते हैं और चाहें तो उसे डाउनलोड या शेयर भी कर सकते हैं.

अल्फाबेट गैलरी की खासियत

इस पहल में एक खास Alphabet Image Gallery भी दी गई है. इसमें कुल 72 सैटेलाइट तस्वीरें शामिल हैं, जो अलग-अलग अक्षरों जैसी दिखती हैं. अगर आप अपना नाम टाइप नहीं करना चाहते, तो भी इस गैलरी को देखकर अलग-अलग प्राकृतिक आकृतियों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह गैलरी देखने में जितनी दिलचस्प है, उतनी ही ज्ञानवर्धक भी.

---विज्ञापन---

Earth Day 2026 से जुड़ी पहल

यह टूल खास तौर पर Earth Day 2026 के मौके पर लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य लोगों को पृथ्वी की विविधता और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूक करना है. इस तरह की पहल लोगों को प्रकृति के करीब लाने का काम करती है.

ये भी पढ़ें- दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था, कितनी थी कीमत? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

---विज्ञापन---

First published on: Apr 29, 2026 10:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola