दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था, कितनी थी कीमत? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई इसका इस्तेमाल करता है. ऑनलाइन पेमेंट हो, शॉपिंग हो या रोजमर्रा के छोटे-बड़े काम सब कुछ अब मोबाइल के जरिए ही होने लगा है. ऐसे में कभी आपने सोचा है कि इस स्मार्टफोन की शुरुआत आखिर कहां से हुई और दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था?

PHONE.jpg
1 / 7

 

आज जिस स्मार्टफोन के बिना एक दिन भी मुश्किल लगता है, उसकी शुरुआत 90 के दशक में हो चुकी थी. IBM ने 1992 में ऐसा फोन बनाया था, जो अपने समय से कई साल आगे था. IBM Simon Personal Communicator नाम का यह डिवाइस दुनिया का पहला स्मार्टफोन माना जाता है जिसमें टचस्क्रीन से लेकर ईमेल तक सबकुछ था. (AI Generated IMage for Reference Only)

विज्ञापन

स्मार्टफोन की शुरुआत कब हुई

स्मार्टफोन की शुरुआत कब हुई2 / 7

स्मार्टफोन की कहानी 1990 के दशक से शुरू होती है. उस समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने और मैसेज भेजने तक सीमित था. लेकिन धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी में बदलाव आया और कंपनियों ने फोन को और स्मार्ट बनाने की दिशा में काम करना शुरू किया.

विज्ञापन

पहली बार किस कंपनी ने बदली तस्वीर

पहली बार किस कंपनी ने बदली तस्वीर3 / 7

IBM ने सबसे पहले ऐसा मोबाइल तैयार किया, जिसने मोबाइल इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी. साल 1992 में कंपनी ने एक ऐसा डिवाइस बनाया, जिसमें कॉलिंग के साथ-साथ टचस्क्रीन और कई डिजिटल फीचर्स शामिल थे.

दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था

दुनिया का पहला स्मार्टफोन कौन सा था4 / 7

इस डिवाइस का नाम IBM Simon Personal Communicator रखा गया था. इसे ही दुनिया का पहला स्मार्टफोन माना जाता है. कंपनी ने इसे 1994 में अमेरिका में लॉन्च किया था, जहां इसकी कीमत लगभग 899 डॉलर रखी गई थी, जो उस समय काफी ज्यादा मानी जाती थी. (Photo-Wiki)

विज्ञापन

पहला ग्राहक कौन था

 पहला ग्राहक कौन था5 / 7

इस स्मार्टफोन को खरीदने वाला पहला व्यक्ति कोई आम यूजर नहीं था. यह एक अमेरिकी बिजनेस प्रोफेशनल था. हालांकि कंपनी ने उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन यह जरूर बताया गया कि वह एक बिजनेस एग्जीक्यूटिव या सरकारी अधिकारी था. (AI Generated Image)

अपने समय से काफी आगे था यह फोन

अपने समय से काफी आगे था यह फोन6 / 7

90 के दशक में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन उस समय के हिसाब से काफी एडवांस था. इसमें टचस्क्रीन के अलावा ईमेल भेजने और रिसीव करने की सुविधा थी. साथ ही कैलेंडर, कॉन्टैक्ट सेव करने, नोटपैड और फैक्स भेजने जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद थे.

विज्ञापन

बिक्री के आंकड़े भी रहे खास

बिक्री के आंकड़े भी रहे खास7 / 7

अगर इसकी बिक्री की बात करें तो उस दौर में IBM Simon Personal Communicator के करीब 50,000 यूनिट्स बिके थे. उस समय के हिसाब से यह आंकड़ा काफी अच्छा माना गया और कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन