Mukesh Ambani New Jio Plans: Lohri को जियो यूजर्स के लिए खास बनाते हुए कंपनी ने दो नए किफायती रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये प्लान्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉलिंग और फ्री एंटरटेनमेंट की तलाश कर रहे हैं। इन दो प्लान की कीमत 749 रुपये और 1049 रुपये है। आइए इन प्लान के बारे में जानते हैं।
749 रुपये का रिचार्ज प्लान
Jio का नया 749 रुपये का रिचार्ज प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ आपको कुल 164GB हाई-स्पीड डेटा यानी डेली 2GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ यूजर को 20GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा भी दिया गया है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स की सुविधा भी मिलती है।
जियो के इस नए प्लान के साथ डेली 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा 749 रुपये के इस प्लान के साथ आप JioCinema की फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं और अपनी पसंदीदा फिल्म और शो का मजा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Apple से डरा ड्रैगन…भारत में बने 1 लाख करोड़ के iPhone, रिपोर्ट ने उड़ाए होश!
1049 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो ने लोहड़ी पर 1049 रुपये का एक दूसरा रिचार्ज प्लान भी पेश किया है, जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ आपको 2GB डेली का डेटा मिलता है, यानी आपको कुल 168GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन का फायदा मिलता है। इन रिचार्ज प्लान के साथ आपको JioCinema और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Amazon Republic Day Sale: नहीं मिलेगा ऐसा मौका! 35000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा iPhone 15
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
9 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
10 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
13 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
14 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
16 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines