Amazon Republic Day Sale: नहीं मिलेगा ऐसा मौका! 35000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा iPhone 15

Amazon Sale: Amazon Republic Day Sale के तहत iPhone 15 पर भारी छूट मिल रही है। बता दें कि प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। इन डील्स के साथ आप इस डिवाइस को 35,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

iphone
विज्ञापन
विज्ञापन

iPhone पर मिल रहा डिस्काउंट

Apple के iPhones अपने मजबूत बेल्ट और बेहतरीन सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अगर आपके लिए डेटा प्राइवेसी एक जरूरी प्वॉइंट है तो iPhone आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Amazon की ‘ग्रेट रिपब्लिक डे सेल’ के दौरान आपके पास iPhone खरीदने का बेहतरीन मौका है। बता दें कि प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर फ्लैट डिस्काउंट के बहुत से ऑफर्स और डील्स दे रहा है।

Amazon पर iPhone 15 की कीमत अब 69,900 रुपये है। हालांकि रिपब्लिक डे के मौके पर आपको यह स्मार्टफोन 18% की भारी छूट के साथ केवल 57,499  रुपये में मिल सकता है। अगर आपका बजट सीमित है, तो आप इसे 2,788 की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं।

इतनी ही नहीं, अगर आप SBI बैंक कार्ड का उपयोग करते हैं, तो आपको 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर्स के तहत आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 22,800 रुपये तक की डिस्काउंट भी पा सकते हैं। बता दें कि ये डिस्काउंट आपके एक्सचेंज किए जा रहे डिवाइस के आधार पर तय की जाती है।

विज्ञापन

iPhone 15 की खासियत

iPhone 15 में आपको बेहतरीन डिजाइन मिलता है, जिसमें ग्लास बैक पैनल और मेटल फ्रेम कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके अलावा इस डिवाइस में IP68 रेटिंग की सुविधा दी गई है, जो फोन को पानी में इस्तेमाल करने के लिए भी सुरक्षित बनाता है। इसमें 4nm तकनीक पर बेस्ट A16 बायोनिक चिपसेट है, जो फोन के टॉप-लेवल परफॉर्मेंस में मदद करता है।

विज्ञापन

फोन स्टोरेज की बात करें तो iPhone 15 में 6GB तक रैम और 512GB तक का स्टोरेज मिलता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो भी यह डिवाइस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें 48MP + 12MP का डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ