Lohri पर Jio Users को बड़ा तोहफा; लंबी वेलेडिटी के लॉन्च किए दो नए प्लान

New Jio Plans: रिलायंस जियो ने लोहड़ी पर 749 रुपये और 1049 रुपये के दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा और JioCinema जैसे फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रह हैं। ये प्लान्स किफायती कीमत में ज्यादा वैलिडिटी देते हैं।

Jio Best Prepaid Plans
विज्ञापन

Mukesh Ambani New Jio Plans: Lohri को जियो यूजर्स के लिए खास बनाते हुए कंपनी ने दो नए किफायती रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। ये प्लान्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो कम कीमत में ज्यादा वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा, वॉयस कॉलिंग और फ्री एंटरटेनमेंट की तलाश कर रहे हैं। इन दो प्लान की कीमत 749 रुपये और 1049 रुपये है। आइए इन प्लान के बारे में जानते हैं।

749 रुपये का रिचार्ज प्लान

Jio का नया 749 रुपये का रिचार्ज प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ आपको कुल 164GB हाई-स्पीड डेटा यानी डेली 2GB डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ यूजर को 20GB एक्स्ट्रा बोनस डेटा भी दिया गया है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स की सुविधा भी मिलती है।

विज्ञापन

जियो के इस नए प्लान के साथ डेली 100 SMS भी मिलते हैं। इसके अलावा 749 रुपये के इस प्लान के साथ आप JioCinema की फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं और अपनी  पसंदीदा फिल्म और शो का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

1049 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो ने लोहड़ी पर 1049 रुपये का एक दूसरा रिचार्ज प्लान भी पेश किया है, जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ आपको 2GB डेली का डेटा मिलता है, यानी आपको कुल 168GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन का फायदा मिलता है। इन रिचार्ज  प्लान के साथ आपको JioCinema और Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कोई भी प्लान चुन सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ