हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

करोड़ों Jio यूजर्स को दिवाली पर 5 बड़े गिफ्ट, मुकेश अंबानी के ऐलान से टेलीकॉम में क्रांति  

Mukesh Ambani Jio Diwali Dhamaka Offer: मुकेश अंबानी ने करोड़ों Jio यूजर्स को दिवाली पर 5 बड़े गिफ्ट दिए हैं इसमें फ्री इंटरनेट से लेकर रिचार्ज पर 3,350 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

विज्ञापन

Mukesh Ambani Jio Diwali Dhamaka Offer: जियो यूजर्स के लिए दिवाली का त्योहार और भी खास बन गया है, क्योंकि हाल ही में मुकेश अंबानी ने 5 जबरदस्त घोषणाएं की हैं जिसने टेलीकॉम मार्केट में तहलका मचा दिया है। इसमें ग्राहकों को एक साल के लिए फ्री इंटरनेट से लेकर सिर्फ 699 रुपए में 4G फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं कंपनी ने गोल्ड में इन्वेस्ट करने के लिए भी अपने JioFinance App में स्मार्ट गोल्ड की शुरुआत की है। इसके अलावा कंपनी दो मोबाइल रिचार्ज पर तो 3,350 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। साथ ही आप अभी 3 महीने का JioSaavn सब्सक्रिप्शन फ्री में ले सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें कि Jio ने अपने ग्राहकों को क्या-क्या तोहफे दिए हैं…

Jio Diwali Dhamaka Offer

जियो ने शुरुआत में फ्री इंटरनेट देकर टेलीकॉम मार्केट में तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर कंपनी कुछ ऐसा कर रही है जिससे आप एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। दरअसल, ‘Jio Diwali Dhamaka Offer‘ के तहत, ग्राहक 20,000 रुपये की खरीदारी करने पर 1 साल के लिए फ्री इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। इस ऑफर में अनलिमिटेड 5G डेटा और हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा शामिल है। ग्राहकों को यह ऑफर 3 नवंबर से पहले माय स्टोर से खरीदारी करने पर मिलेगा।

3 महीने का JioSaavn सब्सक्रिप्शन

JioSaavn ने त्योहारी सीजन पर एक खास ऑफर पेश किया है, जिसमें जियो यूजर्स को तीन महीने के लिए मुफ्त JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के ऐड-फ्री म्यूजिक स्ट्रीमिंग का मजा मिलेगा और वे हाई क्वालिटी में अनलिमिटेड म्यूजिक डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि यह ऑफर केवल JioSaavn Pro इंडिविजुअल सब्सक्रिप्शन प्लान पर मान्य है।

ये भी पढ़ें : मुकेश अंबानी का करोड़ों जियो यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने का JioSaavn सब्सक्रिप्शन फ्री

JioFinance App में खास सुविधा

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने जियोफाइनेंस ऐप पर “स्मार्टगोल्ड” की शुरुआत की है, जिससे आप केवल 10 रुपये से डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।यह प्लेटफार्म यूजर्स को रुपये या ग्राम में सोने में इन्वेस्ट करने की सुविधा दे रहा है। आप यहां से 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, और 10 ग्राम शुद्ध सोने के सिक्के भी घर पर ऑर्डर कर सकते हैं।

JioBharat Diwali Dhamaka

दिवाली के मौके पर रिलायंस जियो ने “JioBharat Diwali Dhamaka” का ऐलान किया है, जिसमें JioBharat 4G फोन की कीमत को 999 रुपये से घटाकर केवल 699 रुपये कर दिया गया है। यह खास ऑफर उन लोगों के लिए है जो 2G फीचर फोन से 4G फीचर फोन पर स्विच करना चाहते हैं। ध्यान रहे कि यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और समय खत्म होने पर फोन की कीमत पहले जितनी हो जाएगी।

इन दो रिचार्ज पर FREE वाउचर

जियो ने रिचार्ज पर भी “दिवाली धमाका ऑफर” भी पेश किया है, जिसमें Jio यूजर्स को 3,350 रुपये के फ्री वाउचर और डिस्काउंट कूपन मिल रहे हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 899 रुपये या 3,599 रुपये के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करना होगा। इसके साथ कंपनी एजियो से 999 रुपये के ऑर्डर पर 200 रुपये की छूट, ईजमाईट्रिप से फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 3,000 रुपये तक की छूट और स्विगी से 300 रुपये के ऑर्डर पर 150 रुपये की छूट दे रही है। इस तरह, रिचार्ज के साथ ग्राहकों को डबल फायदा मिल रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें