Jio AirFiber: रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio AirFiber को 19 सितंबर, 2023 को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लॉन्च किए जाने की घोषणा की है। जियो एयर फाइबर की खासियत ये है कि यूजर्स अब बिना किसी केबल और तार के सुपरफास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
मुकेश अंबानी ने क्या कहा?
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए, मुकेश अंबानी ने कहा, “Jio AirFiber अंतिम मील फाइबर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैन इंडिया 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। Jio AirFiber के साथ हम प्रति दिन 150,000 कनेक्शन तक सुपरचार्ज इंटरनेट विस्तार कर सकते हैं।
एयरफाइबर के साथ, रिलायंस जियो का लक्ष्य प्रति दिन 1,50,000 कनेक्शन प्रदान करना है। कंपनी का दावा है कि उसके पास लगभग 10 मिलियन JioFiber ग्राहक हैं और उसका लक्ष्य Jio के नेटवर्क को 200 मिलियन से अधिक यूजर्स तक विस्तारित करना है।
Jio AirFiber की खासियत
1. रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Jio AirFiber का लक्ष्य बिना किसी तार या केबल का इस्तेमाल किए हवा में फाइबर जैसी गति प्रदान करना है।
2. इस सर्विस का इस्तेमाल केवल डिवाइस में प्लग इन करके और इसे चालू कर सकेंगे। इसके बाद यूजर्स अपने घर में अपना निजी वाई-फाई हॉटस्पॉट रख सकते हैं, जो ट्रू 5जी नेटवर्क का उपयोग करके अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़ा हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः पार्ट टाइम जॉब करना व्यक्ति को पड़ा भारी, ठगों ने लूट लिए लाखों रुपये
3. Jio का कहना है कि Jio AirFiber तेज, विश्वसनीय और व्यापक वाई-फाई कवरेज प्रदान करने के लिए ट्रू 5G का उपयोग करता है। कंपनी दावा करती है कि यह सर्विस यूनिक स्पेक्ट्रम होल्डिंग के कारण घर या कार्यालय की एक ही मंजिल पर 1,000 वर्ग फुट तक को कवर कर सकती है।
4. जियो एयर फाइबर एक फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सॉल्यूशन है जो घरों और कार्यालयों में 1Gbps तक मुक्त हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करने में सक्षम है।
Jio AirFiber की कीमत
जियो एयर फाइबर सर्विस की कीमत बाजार में उपलब्ध अन्य उपकरणों की तुलना में 20 प्रतिशत कम होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस की कीमत लगभग 6,000 रुपये हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
47 mins agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
3 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
20 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
23 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines