Mr Beast to Buy TikTok: फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पिछले कई दिनों से चर्चा में है। भारत समेत कई देशों में टिकटॉक पर बैन लगा है और अब अमेरिका में भी टिकटॉक पर तलवार लटक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19 जनवरी से अमेरिका में टिकटॉक बैन हो सकता है। इसी बीच खबरें सामने आ रही थीं कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क टिकटॉक को खरीद सकते हैं। वहीं अब अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने टिकटॉक खरीदने का दावा ठोक दिया है।
एलन मस्क का सामने आया नाम
दरअसल बीते दिन टिकटॉक को लेकर सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ गई थी। कई लोगों का दावा था कि एलन मस्क टिकटॉक को बैन करने के सख्त खिलाफ हैं। ऐसे में वो ट्विटर के बाद टिकटॉक भी खरीद सकते हैं। मगर अब टिकटॉक को खरीदने की रेस में मिस्टर बीस्ट का नाम भी शामिल हो चुका है।
यह भी पढ़ें- Amazon Republic Day Sale: नहीं मिलेगा ऐसा मौका! 35000 रुपये से कम कीमत में मिल रहा iPhone 15
मिस्टर बीस्ट ने किया दावा
दुनिया के नंबर वन यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए टिकटॉक खरीदने का दावा किया है। उनका कहना है कि “अच्छा ठीक है, मैं टिकटॉक को खरीद लेता हूं, जिससे यह बैन नहीं होगा।” मिस्टर बीस्ट के इस ट्वीट ने अमेरिका में खलबली मचा दी है। कई लोगों ने मिस्टर बीस्ट के इस कदम का स्वागत किया है। खासकर मिस्टर बीस्ट के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। एक यूजर ने मिस्टर बीस्ट का समर्थन करते हुए लिखा कि बहुत खूब। दूसरे यूजर ने मीम शेयर करते हुए कहा कि टिकटॉक अब बीस्ट टॉक बन जाएगा।
क्यों बैन होगा टिकटॉक?
बता दें कि बाइडेन सरकार ने अमेरिका में एक नया कानून पारित किया है। इसके तहत अगर TikTok अपनी पेरेंट कंपनी ByteDance से अलग नहीं होगा, तो 19 जनवरी 2025 के बाद इसे अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा। इस कानून के बाद कई टिकटॉक लवर्स की चिंता बढ़ गई थी।
कौन हैं मिस्टर बीस्ट?
मिस्टर बीस्ट का नाम दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर्स की फेहरिस्त में शुमार है। 2022 में फोर्ब्स ने उन्हें सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर बताया था। वहीं 2023 में टाइम मैग्जीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में मिस्टर बीस्ट का नाम शामिल किया था। फोर्ब्स के अनुसार मिस्टर बीस्ट की नेट वर्थ 500 मिलियन डॉलर यानी 4327 करोड़ रुपए है और वो रोजाना ढाई करोड़ रुपए के आसपास कमाते हैं।
भारत में भी हटेगा बैन?
भारत सरकार ने भी चीनी ऐप और डेटा प्राइवेसी का हवाला देते हुए टिकटॉक को बैन कर दिया था। ऐसे में अगर मिस्टर बीस्ट या एलन मस्क टिकटॉक को खरीदते हैं, तो टिकटॉक अमेरिकी कंपनी बन जाएगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत भी इस पर लगा बैन हटाने के बारे में सोच सकता है।
यह भी पढ़ें- Flipkart Republic Day सेल की 5 सबसे बड़ी स्मार्टफोन डील्स, खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines