Motorola Revou2 Smart TV: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर त्योहारी सीजन की अलग ही लहर देखने को मिल रही है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धांसू डील्स उपलब्ध हैं तो कुछ नए ब्रेंड या नए प्रोडक्ट्स की एंट्री मार्केट में हो रही है। इन्हीं में अब कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड मोटोरोला (Motorola) ने भी हिस्सदारी ले ली है।
कंपनी ने अपना नया स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) में उतार दिया है। ‘साउंड बाय बोट’ के साथ आने वाला रेवो2 रेंज स्मार्ट टीवी (Motorola Revou2 Smart TV Launch in India) भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें boAt के दमदार ऑडियो और बेहतरीन विजुअल का एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए Revou2 के बारे में जानते हैं।
रेवो 2 रेंज स्मार्ट टीवी के चार वेरिएंट लॉन्च
साउंड बाय बोट रेवो 2 रेंज स्मार्ट टीवी (Revou2 Smart TV) एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इस स्मार्ट टीवी को एक या दो नहीं बल्कि चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। रेवो 2 स्मार्ट टीवी की नई रेंज 32 इंच HD, 40 इंच और 43 इंच FULL HD और 43 इंच ULTRA HD ऑप्शन के साथ हैं।
रेंज की रेवो 2 में क्या है खास?
- रेंज की रेवो 2 स्मार्ट टीवी में शक्तिशाली स्पीकर है।
- इसमें मीडियाटेक क्वाडकोर का प्रोसेसर है।
- डिवाइस में एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ डॉल्बी विजन डिस्प्ले है।
- सभी एंटरटेनमेंट एप्लिकेशन और सुविधाएं शामिल हैं।
- इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALM) फीचर है।
- इसमें मोशन एस्टीमेशन एंड मोशन कंपेंसेशन (MEMC) फीचर है।
- इस रेंज की रेवो 2 स्मार्ट टीवी में 2GB रैम उपलब्ध है।
- इसमें 24W स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो साउंड
अभी पढ़ें – Google New Tool: अब ऐसे हटा सकेंगे गूगल सर्च से अपनी पर्सनल इनफॉर्मेशन
नहीं पड़ेगा आंखो पर बुरा असर
रेवो 2 रेंज स्मार्ट टीवी में आंखों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स दिए गए हैं। इनमें से एक ब्लू लाइट फीचर है। इस डिवाइस में अलग-अलग मोड्स हैं जो कमरे की लाइट के हिसाब से एडजस्ट हो सकते हैं। इसमें एफएचडी और एचडी दोनों रेंज के साथ टीवी है।
रेवो 2 रेंज की कीमत (Revou2 Smart TV Price)
बात करें अगर कीमत की तो रेवो 2 रेंज का UHD मॉडल 22,999 की शुरुआती कीमत के साथ है। वहीं, इसके HD और FHD मॉडल की कीमत 9,899 रुपये से शुरू है। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध हैं जिसके बाद इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines