otorola Razr Fold Launch Date: फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रही है. कंपनी ने अपने नए प्रीमियम फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold की भारत लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. खास बात ये है कि इस फोन में अब तक की सबसे बड़ी 6000mAh बैटरी, दमदार Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा सेटअप मिलने वाला है. कंपनी ने इस फोन को पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया था और अब यह भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होने जा रहा है.
इस दिन लॉन्च होगा Motorola Razr Fold
Motorola India ने अपने आधिकारिक X अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि Motorola Razr Fold को भारत में 13 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ Flipkart पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसके लिए अलग माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है.
बड़ी डिस्प्ले और दमदार विजुअल एक्सपीरियंस
Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें यूजर्स एक साथ तीन ऐप्स साइड-बाय-साइड इस्तेमाल कर सकेंगे. यह डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट और 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी. फोन को फोल्ड करने पर बाहर की तरफ 6.6 इंच की आउटर डिस्प्ले भी मिलेगी, जिससे बिना फोन खोले कई जरूरी काम आसानी से किए जा सकेंगे.
बैटरी में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
इस फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी होगी. कंपनी का दावा है कि यह किसी भी फोल्डेबल फोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी में से एक है. बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन ज्यादा भारी महसूस नहीं होगा. फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी.
कैमरा सेटअप भी होगा प्रीमियम
फोटोग्राफी के लिए Motorola Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मैक्रो विजन सपोर्ट के साथ और एक तीसरा 50 मेगापिक्सल सेंसर भी मौजूद होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन बंद होने पर 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जबकि इनर डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Motorola Razr Fold में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को स्मूद तरीके से हैंडल करने में सक्षम माना जा रहा है.
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
Motorola ने इस फोन को MWC 2026 के दौरान ग्लोबल मार्केट में 1999 यूरो यानी करीब 2.14 लाख रुपये की कीमत में पेश किया था. हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान ही किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- AI फीचर्स और 4K कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 6 सीरीज लॉन्च, कपंनी का दावा- ये फास्टेस्ट फोन
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines