Motorola Razr 60 Sale Date 4 June 2025: मोटोरोला का सस्ता फोल्डेबल फोन भारतीय बाजार में उतर चुका है और कुछ ही दिनों में मोटोरोला रेजर 60 फोन की बिक्री शुरू होने वाली है। ये फ्लिप फोन असल कीमत से 5000 रुपये की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा। जबकि, बैंक ऑफर्स के जरिए मोटो रेजर 60 फोन को अधिक छूट के साथ खरीद सकते हैं। मोटोरोला रेजर 60 फोल्डेबल फोन छूट के बाद कितने रुपये में खरीदा जा सकता है? आइए मोटो रेजर 60 की कीमत, डिस्काउंट ऑफर्स और छूट के बारे में जानते हैं।
Moto Razr 60: पहली सेल में 5000 रुपये की छूट
मोटोरोला रेजर 60 स्मार्टफोन की पहली बिक्री 4 जून, बुधवार को दोपहर 12 बजे से शुरू है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से ये फ्लिप फोन खरीद सकते हैं। बिक्री शुरू होने से पहले ही फोन को लिस्ट कर दिया जा चुका है। इसके मुताबिक मोटो रेजर 60 की कीमत पर 9 प्रतिशत की छूट मिल रही है। 8 जीब रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला ये फोन 54,999 रुपये की जगह 49,999 रुपये में मिलेगा।
इस तरह से मोटो रेजर 60 को 5000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है और बिना कोई ऑफर अप्लाई करे आप इसे 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अधिक छूट के लिए बैंक ऑफर अप्लाई कर सकते हैं। Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा। अगर आप पेमेंट के लिए इस कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो 5 प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
कहां से खरीद सकते हैं मोटोरोला रेजर 60?
मोटोरोला रेजर 60 स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट की साइट के अलावा मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा। जबकि, ऑफलाइन में चुनिंदा रिटेल स्टोर पर मोटोरोला रेजर 60 सेल किया जाएगा।
Motorola Razr 60 Key Specifications
मुख्य डिस्प्ले:- 6.9 इंच का pOLED
कवर डिस्प्ले:- 3.6 इंच का pOLED
रैम:- 8GB
स्टोरेज:- 256GB
रियर कैमरा:- 50MP + 13MP
फ्रंट कैमरा:-32MP
बैटरी:- 4500 mAh
चार्जिंग सपोर्ट:- 30W टर्बो पावर
प्रोसेसर:- Dimensity 7400X
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: जून में लॉन्च हो रहे हैं 5 धांसू स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
10 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
12 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
14 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines