Motorola Razr 50 launch Price and Discount offer: हाल ही में मोटोरोला ने अपना प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन, मोटो रेजर 50 लॉन्च किया है, जो बाजार में मौजूद सबसे अच्छे फ्लिप फोन में से एक है। फोन की आज यानी 10 सितंबर से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। दूसरी तरफ एप्पल ने भी अपनी नई iPhone 16 सीरीज को पेश कर दिया है। अगर आप रेगुलर फोन से बोर हो गए हैं तो इस प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। दरअसल मोटोरोला ने अब, फ्लिप सीरीज में एक और किफायती मॉडल की घोषणा की है जिसे मोटो रेजर 50 के नाम से पेश किया गया है।
जहां इस सीरीज का प्रीमियम फोल्डेबल रेजर 50 अल्ट्रा 99,999 रुपये में आता है, तो वहीं, नए मोटो रेजर 50 को कंपनी ने सिर्फ 64,999 रुपये में लॉन्च किया है, जो नए iPhone 16, OnePlus 12 और Samsung Galaxy S24 को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के साथ मोटोरोला ने कुछ डील्स एंड ऑफर्स की भी घोषणा की है, जो मोटो रेजर 50 की कीमत को 15 हजार रुपये तक कम करके 49,999 रुपये तक ले आते हैं।
Moto Razr 50 Price, Discount Offers
मोटो रेजर 50 को 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, मोटोरोला ने लिमिटेड टाइम के लिए 5,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट ऑफर लॉन्च किया है, जिससे फोन की कीमत 59,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, कुछ बैंक कार्ड्स पर 10,000 रुपये का फेस्टिव बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत 49,999 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 16 Pro और 16 Pro Max लॉन्च, फीचर्स देखकर नाचने लगे फैंस; जानें कीमत
मोटोरोला ने यह भी घोषणा की है कि रेजर 50 की खरीद पर ग्राहकों को 2TB क्लाउड स्टोरेज स्पेस के साथ 3 महीने का Google Gemini Advanced सब्सक्रिप्शन मिलेगा। स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट कोआला ग्रे, बीच सैंड और स्प्रिट ऑरेंज में आता है।
आज से कर सकते हैं प्री-बुकिंग
मोटो रेजर 50 आज यानी 10 सितंबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया और इसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी। बता दें कि इसी दिन से आप नई आईफोन 16 सीरीज को भी खरीद सकते हैं। हालांकि फोल्डेबल फोन Amazon India, Motorola India की वेबसाइट और रिलायंस डिजिटल सहित अन्य रिटेल स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
मोटोरोला रेजर 50 के फीचर्स
मोटोरोला रेजर 50 में 6.9 इंच का फ्लेक्सव्यू फुल एचडी+ पीओएलईडी एलटीपीओ डिस्प्ले है जिसका रिजाल्यूशन 2640 x 1080 पिक्सल, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 3.6 इंच का एक्सटर्नल पीओएलईडी डिस्प्ले भी है। मोटोरोला फोल्डेबल मीडियाटेक डाइमेंशन 7300x प्रोसेसर से लैस है और ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क को संभालने के लिए इसमें माली G615 MC2 GPU है।
कैमरा और बैटरी भी जबरदस्त
मोटोरोला रेजर 50 एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हैलो यूआई पर चलता है और कंपनी नए डिवाइस के साथ 3 साल के ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच दे रही है। फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी है जो 33W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो Razr 50 में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। आगे की तरफ सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए 32MP का कैमरा है।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 Series: आईफोन 16 से लेकर प्रो मैक्स की क्या है कीमत? कितनी मिल रही है छूट, जानें सेल डेट एंड ऑफर्स
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines