Motorola Moto X40 Launch Date Price in India: मोटोरोला इस साल की शुरुआत से ही टेक बाजार में छाया हुआ है। कंपनी एक से बढ़कर एक खासियत के साथ अपने नए फोन पेश कर रही है। ये पहली कंपनी है जिसने इस साल Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के स्मार्टफोन पेश किए थे। पिछले साल दिसंबर में कंपनी की ओर से SD8G1 वाला मोटो एज एक्स30 (Moto Edge X30) लॉन्च किया गया था, जिसका सक्सेसर मोटो एक्स 40 (Moto x40) के नाम से आने के लिए तैयार है।
मोटो X40 जल्द होगा लॉन्च (Motorola Moto X40 Launch Date)
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक मोटोरोला का नया फोन मोटो एक्स 40 जल्द बाजार में पेश किया जा सकता है। लेनोवो चीन स्मार्टफोन बिजनेस डिपार्टमेंट के जनरल मैनेजर Chen Jin की ओर से इसकी पुष्टी की गई है। चीन में कंपनी ने अपने फोन की एज ब्रांडिंग रिलीज की है। इसका मतलब हुआ कि Edge X30 के सक्सेसर को कंपनी मोटो X40 के नाम से पेश करेगी।
अभी पढ़ें – कई बदलावों के साथ होगा आगामी Apple iPhone 15 Series, नहीं मिलेगा पावर और वाल्यूम का बटन!
स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन
अक्टूबर की शुरुआत में चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लटफॉर्म के डेटाबेस में इस फोन को XT2301-5 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसमें 68W फास्ट चार्जिंग बैटरी और 5G सपोर्ट मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार फोन में OLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिल सकता है।
कब होगा Motorola Moto X40 लॉन्च?
मोटोरोला मोटो एक्स40 को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने इस फोन को पहले चीन में पेश करेगी, उसके बाद अन्य बाजारों में फोन को लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि Motorola Edge 40 Pro का रीब्रांडेड मॉडल साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।
फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए 60MP का फ्रंट कैमरा होगा। हालांकि, बैक में 50MP का मुख्य कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 12MP का टेलीफोटो लेंस और 1 माइक्रो लेंस होगा। इसे 8GB और 12GB रैम के ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
14 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines