Motorola G32 Sale Today: पिछले साल 2021 में मोटोरोला ने अपने जी सीरीज में मोटो जी32 को पेश किया था, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को शामिल किया गया। वहीं, अब कंपनी ने इसके रैम और स्टोरेज में विस्तार करते हुए 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का मोटो जी32 लॉन्च किया है।
मोटोरोला ने मोटो जी32 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया है। आइए जानते हैं कि मोटो जी32 के नए वेरिएंट की कीमत कितनी है और इस पर क्या-क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Nokia C12 Pro भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिले शानदार फीचर्स!
Motorola G32 Sale in Flipkart India
इसके नए वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी की कीमत 10,499 रुपये है। खरीदने के लिए इसका सैटिन सिल्वर और मिलरल ग्रे कलर ऑप्शन है।
Motorola G32 Price Discount & Offers
मोटोरोला मोटो जी32 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये की जगह 11,999 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत पर 7000 रुपये की छूट दी जा रही है। बात करें अन्य ऑफर्स की तो फोन की कीमत और कम करने के लिए उन्हें भी अप्लाई किया जा सकता है।
Nothing Ear 2 TWS Earbuds आज होगा भारत में लॉन्च, लाइवस्ट्रीम कैसे देखें? क्या होगी कीमत और स्पेक्स, यहां जानें
फ्लिपकार्ट पर मोटो जी32 की लिस्टिंग पर गौर करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। सबसे ज्यादा फायदा स्पेशल प्राइज अतिरिक्त 7000 रुपये की छूट से पाया जा सकता है, जिसकी कीमत में कैशबैक/कूपन शामिल है।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट की ओर से मोटो जी32 का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज 11,300 रुपये की एक्सचेंज छूट के साथ मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को 11,300 रुपये तक की छूट के साथ लेने के लिए आपको एक ऐसा फोन एक्सचेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने के अलावा अच्छे कंडिशन के साथ आता हो।
Motorola G32 (8GB + 128GB) Specifications
बता दें कि मोटोरोला मोटो जी32 में 6.55 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो 50MP + 8MP + 2MP के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है। ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से चलता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
48 mins ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
4 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
6 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines