Motorola Edge+ Bumper Offer: मोटोरोला के धाकड़ स्मार्टफोन मोटोरोला Edge+ पर बंपर ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लाइव है। डिवाइस को अमेजन इंडिया पर 50 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यह मोटोरोला फोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। चलिए इसपर मिल रहे ऑफर और इसके खासियतों पर एक नजर डालते हैं…
Motorola Edge+ को ऐसे सस्ते में खरीदें
दरअसल, 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की असली कीमत 99,999 रुपये है। लेकिन इस दौरान इसे अमेजन पर 50 फीसदी डिस्काउंट के बाद 49,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। यानी यह स्मार्टफोन एमआरपी से पूरे आधे दाम में आपका हो सकता है।
यहीं नहीं बैंक ऑफर का लाभ फोन की कीमत 2000 रुपये और कम की जा सकती है। इसके ग्राहक इस स्मार्टफोन को 2,389 रुपये की शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। है न कमाल का डील?
ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Infinix Note 30 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगी 5000mAh की बैटरी!
Motorola Edge+ के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। जो 90Hz के रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 865 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसे 12 जीबी की LPDDR4 रैम और 256 जीबी के UFS 3.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है। जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह कई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ भी आता है।
कैमरे के मोर्चे पर मोटोरोला के इस पावरफुल स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा एक 8MP का टेलिफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 25MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
10 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
11 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
13 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
15 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines