लॉन्च से पहले Infinix Note 30 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, मिलेगी 5000mAh की बैटरी!
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Infinix Note 30 5G Specifications Leaked: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स कथित तौर पर अपनी Infinix Note 30 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। इन सब के बीच एक नए लीक में इंफिनिक्स नोट 30 5जी के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।
जाने-माने टिपस्टर पारस गुगलानी के अनुसार, अपकमिंग इंफिनिक्स नोट 30 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

डिवाइस को 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट से लैस होने होने की उम्मीद है। लीक में खुलासा किया गया है कि यह अपकमिंग फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आएगा।
कैमरे को लेकर लीक में जानकारी दी गई है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 108MP के मेन कैमरा के साथ एक 2MP का कैमरा और एक AI कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Lava Agni 2 5G भारत में लॉन्च, 25 हजार से कम के सेगमेंट में है कई शानदार फीचर्स और धांसू डिस्प्ले!
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो पारस गुगलानी ने खुलासा किया है कि डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर चलेगा। फोन तीन कलर ऑप्शन- मैजिक ब्लैक, सनसेट गोल्ड और इंटरस्टेलर ब्लू में दस्तक दे सकता है।
खबरों के मुताबिक, नोट 30 लाइनअप में कई मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। इसमें Infinix Note 30, Note 30i, Note 30 5G और Note 30 VIP जैसे मॉडल हो सकते हैं। ये डिवाइस क्रमशः Helio G99, Helio G85, Dimensity 6080 और Dimensity 8050 चिपसेट से लैस हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंफिनिक्स नोट 30 सीरीज को भारत में इसी महीने (मई 2023) लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: