बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Moto Edge 70 Pro, कीमत और फीचर्स ने किया हैरान

Motorola का नया Edge 70 Pro भारत में लॉन्च हो गया है 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले के साथ ये फोन प्रीमियम सेगमेंट में तहलका मचाने आ गया है. जानिए कीमत और फीचर्स.

Motorola Edge 70 Pro

प्रीमियम फीचर्स से भरा Motorola Edge 70 Pro लॉन्च.

विज्ञापन

Motorola Edge 70 Pro Launched: स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार एंट्री हो गई है. Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है. बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और मजबूत बिल्ड के साथ यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों चाहते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है. इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन बेहद स्मूद लगती है. साथ ही, 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस इसे धूप में भी साफ देखने लायक बनाती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है.

विज्ञापन

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ आता है, जो रोजमर्रा के काम से लेकर गेमिंग तक अच्छा परफॉर्म करता है. इसमें 12GB तक की RAM और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग भी आसान हो जाती है.

कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है. इसके अलावा मैक्रो और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर का सपोर्ट भी है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है. इसके साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

विज्ञापन

ड्यूरेबिलिटी और प्रोटेक्शन

Motorola Edge 70 Pro को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला हुआ है. इसके साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है.

कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 70 दो वेरिएंट में आता है- 8GB+256GB और 12GB+256GB, जिनकी कीमत क्रमशः 38,999 रुपये और 41,999 रुपये रखी गई है. यह फोन Pantone Lily White, Pantone Tea और Pantone Titan कलर में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 29 अप्रैल से Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी.

विज्ञापन

लॉन्च ऑफर्स और अपडेट्स

लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank और Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही कंपनी ने तीन साल तक Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे फोन लंबे समय तक अपडेटेड रहेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ