iOS 27 आते ही ये iPhones हो जाएंगे बेकार? देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं

क्या आपका iPhone अब पुराना हो गया है? Apple जल्द ही iOS 27 अपडेट के साथ कुछ पॉपुलर iPhones का सपोर्ट खत्म कर सकता है. जानिए क्या आपका फोन भी इस लिस्ट में शामिल है और इसका आपके ऊपर क्या असर पड़ेगा.

iPhone (3)

iPhone यूजर्स के लिए जरुरी अपडेट. (Photo-Unsplash)

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. Apple अपने अगले बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 के साथ कुछ पुराने iPhone मॉडल्स का सपोर्ट बंद करने की तैयारी में है. हर साल की तरह इस बार भी कुछ डिवाइसेज अपडेट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं, जिससे करोड़ों यूजर्स पर असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

किन iPhone मॉडल्स को नहीं मिलेगा iOS 27

रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, इस बार करीब 4 iPhone मॉडल्स को iOS 27 अपडेट नहीं मिल सकता. इनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max और iPhone SE (2nd generation) शामिल हैं. यानी अगर आपके पास इन में से कोई फोन है, तो आपको अगला बड़ा iOS अपडेट नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

फोन बंद नहीं होगा, लेकिन असर जरूर पड़ेगा

सबसे जरूरी बात ये है कि इन iPhones का काम करना बंद नहीं होगा. आप पहले की तरह कॉलिंग, मैसेजिंग और ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. लेकिन धीरे-धीरे इन डिवाइसेज को नए फीचर्स, सिक्योरिटी अपडेट और कुछ ऐप्स का सपोर्ट मिलना बंद हो सकता है, जिससे समय के साथ फोन की परफॉर्मेंस और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है.

Apple क्यों बंद करता है पुराने फोन का सपोर्ट

Apple हर साल नए iOS अपडेट के साथ कुछ पुराने डिवाइसेज को बाहर कर देता है. इसकी वजह हार्डवेयर लिमिटेशन होती है. नए फीचर्स, खासकर AI और एडवांस टेक्नोलॉजी को चलाने के लिए ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और नई तकनीक की जरूरत होती है, जो पुराने iPhones में मौजूद नहीं होती.

विज्ञापन

iOS 27 में क्या होगा नया

iOS 27 के साथ Apple अपने AI फीचर्स यानी Apple Intelligence पर ज्यादा फोकस कर सकता है. Siri पहले से ज्यादा स्मार्ट हो सकती है और यूजर की आदतों के हिसाब से सुझाव दे सकती है. इसके अलावा Visual Intelligence जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिनकी मदद से आप टेक्स्ट, नंबर या किसी भी चीज को स्कैन करके सीधे फोन में सेव कर पाएंगे, जैसे विजिटिंग कार्ड से कॉन्टैक्ट बनाना या टिकट को डिजिटल रूप में सेव करना.

यूजर इंटरफेस में भी दिखेगा बदलाव

नए अपडेट में होम स्क्रीन और यूजर इंटरफेस को भी बेहतर बनाया जा सकता है. ऐप्स को मैनेज करना आसान होगा और Undo/Redo जैसे नए ऑप्शन मिल सकते हैं, जिससे रोजमर्रा का इस्तेमाल और ज्यादा स्मूद हो जाएगा.

विज्ञापन

यूजर्स के लिए क्या है सलाह

अगर आपका iPhone इस लिस्ट में आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. फिलहाल आपका फोन सामान्य रूप से काम करता रहेगा. लेकिन आने वाले समय में बेहतर सिक्योरिटी और नए फीचर्स के लिए आपको नया डिवाइस लेने के बारे में सोचना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ