---विज्ञापन---

सस्ते में चाहिए धांसू कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन? 20 हजार रुपये के कम में देखें ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन ऑप्शन

20 हजार रुपये के बजट में 5G फोन खरीदने का प्लान है, साथ ही उसकी बैटरी और कैमरा भी अच्छा हो, तो आपके पास कई दमदार ऑप्शन हैं. यहां देखें 5 बेस्ट फोन्स जो आप इस बजट में ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

अगर आपका बजट 20 हजार रुपये तक है और आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय आपके पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. इस सेगमेंट में अब सिर्फ बड़ी बैटरी या 5G कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि AMOLED डिस्प्ले, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट, दमदार प्रोसेसर और बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं.  यहां हम आपको कुछ अच्छे फोन ऑप्शन्स दिखा रहे हैं जिेनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है.

20,000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन्स

CMF Phone 2 Pro

करीब 16,999 रुपये की कीमत वाला CMF Phone 2 Pro इस बजट में एक दिलचस्प विकल्प है. इसमें 6.77 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन का डिजाइन स्लिम और मॉडर्न है, जबकि रियर पैनल इसे बाकी फोन्स से अलग लुक देता है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. रोजमर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए यह कॉम्बिनेशन अच्छा है.

---विज्ञापन---

CMF Phone 2 Pro का कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो सामान्य इस्तेमाल में एक दिन से ज्यादा चल सकती है. इसका क्लीन और सिंपल सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस इसे एक अच्छा ऑलराउंडर बनाता है.

Moto G96 5G

Motorola Moto G96 5G की कीमत करीब 18,499 रुपये है. फोन में 6.67 इंच का फुल-HD+ कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. कर्व्ड फ्रंट और रियर पैनल की वजह से फोन का डिजाइन प्रीमियम नजर आता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. IP68 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है.

---विज्ञापन---

Moto G96 5G का कैमरा और बैटरी

कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य से लेकर हेवी इस्तेमाल तक एक दिन आराम से निकाल सकती है. 

Realme P4x 5G

Realme P4x 5G की कीमत करीब 18,999 रुपये है. इसमें 6.72 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन का डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा रिफाइंड है और हाथ में भी अच्छा लगता है. इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह सेटअप रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देता है.

---विज्ञापन---

Realme P4x 5G का कैमरा और बैटरी

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है. हल्के इस्तेमाल में यह दो दिन तक चल सकती है. कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है. बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस इस फोन की बड़ी खूबियां हैं. हालांकि, कैमरा इसका सबसे मजबूत पक्ष नहीं है. 

iQOO Z10R 5G

iQOO Z10R 5G की कीमत करीब 18,729 रुपये है. इसमें 6.77 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन का डिजाइन स्लिम है और इसमें IP69 रेटिंग मिलती है, जो धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देती है. परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है. इसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूथ परफॉर्मेंस मिलती है.

---विज्ञापन---

iQOO Z10R 5G का कैमरा और बैटरी

फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 5,700mAh की बैटरी अच्छी बैटरी लाइफ देने में सक्षम है. हालांकि, कैमरा क्वालिटी इस सेगमेंट में सबसे बेहतर नहीं मानी जाती. 

Poco X7 5G

Poco X7 5G की कीमत करीब 17,999 रुपये है. इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो हाई रिफ्रेश रेट और अच्छी ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है. डिजाइन प्रीमियम फील देता है और फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है. कीमत के हिसाब से इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो इसे इस सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाते हैं.

---विज्ञापन---

Poco X7 5G का कैमरा और बैटरी 

फोटोग्राफी के लिए Poco X7 5G में 50MP का मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 20MP कैमरा मिलता है. फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है. इसकी परफॉर्मेंस को मजबूत पक्ष माना जा सकता है और इसमें कई AI फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro Price: भारत-पाकिस्तान से अमेरिका तक कितनी है कीमत? यहां सबसे सस्ता मिल रहा Apple का नया iPhone

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2026 09:30 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola