स्टोरेज का झंझट खत्म! Motorola ला रहा है 512GB स्टोरेज वाला सस्ता धांसू फोन, कीमत लीक  

Motorola Edge 50 Neo launch Price: मोटोरोला भारत में जल्द ही 512GB स्टोरेज वाला सस्ता धांसू फोन लॉन्च कर सकता है। फोन की कीमत भी ऑनलाइन सामने आ गई है। चलिए जानें डिवाइस में क्या कुछ होगा खास

Motorola Edge 50 Neo

Motorola Edge 50 Neo launch Price: मोटोरोला पिछले कुछ हफ्तों में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है और अब मोटोरोला एज 50 नियो नाम से एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है, जो मोटोरोला एज 40 नियो का अपग्रेड मॉडल होने वाला है। स्मार्टफोन को कंपनी भारतीय बाजार में Motorola Edge 50 सीरीज के तहत पेश करेगी। इस सीरीज में पहले ही कंपनी एज 50 प्रो, एज 50 अल्ट्रा और एज 50 फ्यूजन को पेश कर चुकी है। वहीं, अब मोटो एज 40 नियो के कुछ फीचर्स और इसकी कीमत सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में जानें…

Motorola Edge 50 Neo के स्पेसिफिकेशन

टिपस्टर सुधांशु और 91मोबाइल्स के अनुसार, आने वाले स्मार्टफोन के भारत में दो वेरिएंट के साथ आने की उम्मीद है, जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज होगी। डिवाइस को ग्रे, ब्लू, पॉइंसियाना और मिल्क कलर सहित तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

विजुअल एक्सपीरियंस होगा जबरदस्त

इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डिवाइस में Pantone-Certified कलर होंगे, जिसका मतलब है कि यूजर्स को एक अमेजिंग विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में मोटो एज 50 नियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में मोटोरोला एज 40 नियो के मुकाबले कुछ बड़े अपग्रेड मिलेंगे।

Image

कैसा होगा फोन का डिस्प्ले?

जहां कंपनी ने एज 40 नियो में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पैनल के साथ एक अच्छा 6.55-इंच pOLED पैनल दिया था इसी तरह नए मॉडल में भी बेहतर डिस्प्ले मिल सकती है। स्मार्टफोन 12GB और 256GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 7030 चिपसेट के साथ आता है। मोटोरोला एज 40 नियो Android 13 पर चलता है जबकि एज 50 नियो एंड्रॉइड 14-बेस्ड स्किन पर चलेगा। एज 50 नियो में अनसर्टिफाइड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

Motorola Edge 50 Neo के कैमरा फीचर्स

कैमरे की बात करें तो, मोटो एज 50 नियो के कैमरे के बारे में अभी तक कोई जानकारी ऑनलाइन नहीं दी गई है, लेकिन परफॉर्मेंस की तरह ही, यह एज 40 नियो के 50 MP प्राइमरी शूटर और 13 MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर से बेहतर होगा। सेल्फी के लिए, मोटो एज 50 नियो में 32 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। स्मार्टप्रिक्स वेबसाइट के मुताबिक इस फोन की कीमत 29,999 रुपये से शुरू हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ