Motorola Edge 50 Launch Price and Features: मोटोरोला भारत में एक बार फिर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयारी है। कंपनी आज यानी 1 अगस्त, 2024 को अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन मोटोरोला एज सीरीज का एक नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से ही मोटोरोला एज 50 प्रो, एज 50 अल्ट्रा और एज 50 फ्यूजन शामिल हैं।
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही डिवाइस के कुछ खास फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। कहा जा रहा है कि ये फोन दुनिया का सबसे पतला फोन होगा जिसमें मिलिट्री ग्रेड MIL-810H सर्टिफिकेशन मिलता है। भारत में मोटोरोला एज 50 की कीमत 27,999 रुपये होने की उम्मीद है। चलिए इसके बारे में जानें…
डिजाइन और कलर
Motorola Edge 50 को कंपनी तीन शानदार कलर ऑप्शन में पेश करेगी
- जंगल ग्रीन: इसमें आपको लेदर फिनिश मिलेगा।
- पैनटोन पीच फज: लेदर फिनिश के साथ एक स्टाइलिश कलर ऑफर करेगा।
- कोआला ग्रे: इसमें लेदर साबर फिनिश मिलेगा।
Motorola Edge 50 की खासियतें
दुनिया का सबसे पतला MIL-810H-सर्टिफिकेशन हैंडसेट: यह फोन बेहद पतला होने के साथ-साथ बेहद मजबूत भी है। यह एक्सट्रीम तापमान, दबाव, झटके और धूल से सुरक्षित रहेगा।
शानदार कैमरा: फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावरफुल प्रोसेसर: फोन में 4nm स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC दिया गया है जो इसे फास्ट और स्मूथ बनाता है।
बड़ी बैटरी: फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो आपको पूरे दिन का बैकअप देगी। यह 68W वायर्ड टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
अन्य खासियतें: IP68 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, तीन साल के ओएस अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं। आप Motorola Edge 50 को फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : गजब हो गया! दिल की धड़कन से अनलॉक होंगे iPhone, Macs; जानें कैसे काम करेगा फीचर?
मिलिट्री ग्रेड में ये है एक सस्ता ऑप्शन
क्या आप जानते हैं Oppo का भी एक दमदार फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है जिसका नाम ओप्पो K12x 5G है। हालांकि ये फोन थोड़ा मोटा है लेकिन कीमत की बात करें तो K12x 5G की भारत में शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये है। जो Motorola से काफी सस्ता ऑप्शन है लेकिन जो लोग स्लिम और मजबूत फोन चाहते हैं उनके लिए मोटोरोला एक बेस्ट ऑप्शन है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
8 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
10 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines