Motorola Edge 30 Ultra: दुनिया का पहला 200MP कैमरे वाला फोन लॉन्च, खासियत और कीमत जबरदस्त
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Edge 30 Ultra: बाजार में फिर अपनी पकड़ बनाने के लिए मोटोरोला कई नए फोन को लॉन्च कर रहा है। पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग फीचर्स और कीमत के साथ कंपनी के नए फोन पेश हुए हैं तो कुछ पेश होने की तैयारी में है।
कंपनी ने मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा का ऐलान किया है। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल के साथ दिया गया है। कैमरे के अलावा फोन में तगड़ी बैटरी भी दी गई है। आइए आपको Motorola Edge 30 Ultra की खासियत विस्तार से बताते हैं।
मोटो एज 30 अल्ट्रा में कर्व्ड एज का 6.67 इंच वाला पी-ओएलईडी पैनल है। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, एचडी+ रेजोल्यूशन, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरल 1 का प्रोसेसर है। ये फोन 12जीबी तक LPDDR5 और 512जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है।
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के 128जीबी वेरिएंट की कीमत 899 यूरो (लगभग 72 रुपये) है। फोन के दो कलर ऑप्शन- इंटरस्टेलर ब्लैक और स्टारलाईट व्हाइट उपलब्ध हैं।
मोटोरोला Edge 30 Ultra दुनिया का पहला फोन है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL HP1, सेकेंडरी 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। फोन का फ्रंट कैमरा भी काफी जबरदस्त दिया गया है। इसमें 60-मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV60A फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इससे सेल्फी क्लिक करने के अलावा वीडियो कॉलिंग या रिकॉर्डिंग भी शानदार हो सकेगी।
बात करें बैटरी की तो मोटोरोलो एज 30 में 4,610mAh की बैटरी दी गई है। ये डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी 50W वायरलेस चार्जिंग, 125W टर्बोपावर चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इस फोन के बॉक्स के साथ कंपनी की ओर से 125W का चार्जर दिया जाता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: