सिर्फ 11 रुपये में मिल रहा है ये Neckband, जानिए कहां से खरीदें?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Lava Probuds N11 Neckband: क्या आप एक नया ब्लूटूथ इयरफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा कम बजट में आने के साथ बेहतरीन हो सकता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ब्लूटूथ इयरफोन लेकर आए हैं जिसकी कीमत सिर्फ 11 रुपये है।
जी हां, आज हम आपको जिस इयरफोन के बारे में बताने जा रहे हैं वो केवल 11 रुपये (Earphones at Rs 11) में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसे सिर्फ 11 रुपये में खरीदने का मौका 12 सितंबर तक ही है। दरअसल, लावा ने प्रोबड्स एन11 नामक नेकबैंड (Lava Probuds N11 Amazon Price) पेश किया है जिस पर कंपनी ने दो लॉन्च ऑफर दिए हैं।

पहले लॉन्च ऑफर के तहत लावा प्रोबड्स एन11 को 12 सितंबर तक केवल 11 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा एक और लॉन्च ऑफर है जिसके तहत आप 999 रुपये में Lava Probuds N11 को खरीद सकेंगे। इस पर ये ऑफर 16 सितंबर, 2022 तक ही दिया जा रहा है। कंपनी ने इन दोनों ऑफर्स को स्पेशल इंट्रोडक्टरी ऑफर (Lava Probuds N11 Special Introductory Offer) के नाम से पेश किया है।

लावा प्रोबड्स की असल कीमत 14,999 रुपये है। अगर आप इन स्पेशल इंटरोडक्टरी ऑफर का लाभ नहीं उठा पाए तो 17 सितंबर के बाद आपको इसकी कीमत 14,999 रुपये पड़ेगी। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
अगर आप लावा प्रोबड्स एन11 को सिर्फ 11 रुपये में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अमेजन की वेबसाइट पर जाना होगा। अमेजन पर इसे सिर्फ 11 रुपये में बेचा जा रहा है। ये ऑफर 12 सितंबर, 2022 तक जारी रहेगा। इसके तीन कलर ऑप्शन- फायरफ्लाई ग्रीन, काई ओरेंज और पेंथर ब्लैक है।

अभी पढ़ें – Flipkart Big Billion Days Sale में स्मार्टफोन पर तगड़े ऑफर्स, सस्ते में खरीद सकते हैं ये फोन्स

लावा प्रोबड्स N11 को 1 साल की वारंटी के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसे 2 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी और गाना सब्सक्रिप्शन के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, इसका लाभ तभी मिल सकेगा जब ग्राहक इसे खरीदने से 30 दिनों के अंदर रजिस्टर करेगा। इसके बॉक्स में माइक्रो यूएसबी डेटा केबल और अलग-अलग साइज के सिलिकॉन ईयरप्लग दिए जाएंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: