हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Motorola Edge 30 पर अब तक की सबसे धांसू सेल, मिल रही है इतने रुपये की छूट

विज्ञापन

Motorola Edge 30 Flipkart Sale: क्या आप कम कीमत एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आपको फ्लिपकार्ट एक बेहतरीन मौका दे रहा है जिससे कम कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) शुरू हो रही है। इसमें कई प्रोडक्ट्स छूट के साथ बेचे जा रहे हैं। इनमें शामिल मोटोरोला एज 30 (MOTOROLA edge 30) भी तगड़े डील के साथ है। इस स्मार्टफोन पर 6000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। आइए इसके बारे में बताने के साथ इस पर मिल रहे ऑफर्स भी बताते हैं।

अभी पढ़ें – iPhone 14 को सस्ते में प्री-ऑर्डर करने का मौका! फॉलो करें ये स्टेप्स

विज्ञापन

Motorola Edge 30 की खासियत

मोटोरोला एज 30 की खासियत पर अगर गौर करें तो इसमें 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले है, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन को 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर है। इस फोन के बैटरी की बात करें तो इसमें 4020mAh की बैटरी है।

Motorola Edge 30 पर तगड़ी छूट

मोटोरोला एज 30 को 30,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इसे छूट के बाद कम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर 19 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इस तरह से मोटोरोला एज 30 की कीमत आपके लिए 24,999 रुपये तक पड़ सकती है। इस ऑफर का लाभ आप फ्लिपकार्ट से उठा सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Jio 5G SIM की होगी होम डिलीवरी! बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

अन्य स्मार्टफोन पर भी जबरदस्त ऑफर्स

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में सिर्फ मोटोरोला एज 30 स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि, अन्य फोन भी तगड़े ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं। आप अगर लैपटॉप, टैब या फिर अन्य गैजेट्स लेना चाहते हैं तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक समानों पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत 13 सितंबर, 2022 से शुरू है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola