Motorola Bendable Phone: मार्केट में कुछ समय से फोल्डेबल फोन्स का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनियां भी ऐसे फोन्स की सेल्स को बढ़ाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं, लेकिन हाल ही में मोटोरोला ने इस सेगमेंट में कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जिसके बाद कई बड़ी कंपनियों के होश उड़ गए हैं। जी हां, एक तरफ जहां कंपनियां फोल्डेबल फोन्स बनाने की रेस में दौड़ रही हैं। वहीं Motorola ने अपने Bendable Phone को शोकेस करके सबको हैरान कर दिया है।
Lenovo Tech World 2023
लेनोवो टेक वर्ल्ड 2023 में कंपनी ने इस Bendable pOLED डिस्प्ले कॉन्सेप्ट फोन को शोकेस किया है। इस नए स्मार्टफोन में फुल-एचडी+ पोलेड स्क्रीन है और इसे पीछे की ओर मोड़कर कलाई के चारों ओर रिस्टबैंड या स्मार्टवॉच की तरह पहना भी जा सकता है। इसे आप नार्मल फोन की तरह भी यूज कर सकते हैं। इसके अलावा इसे आप 4.6-इंच डिस्प्ले के साथ सेल्फ-स्टैंडिंग पोजीशन में भी यूज कर सकते हैं। हालांकि, ये नया डिवाइस स्टोर्स में कब दिखाई देगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ेंः लो जी… WhatsApp पर आ गया कमाल का फीचर, बिना नंबर सेव किए चैटिंग का लें मजा
Motorola Rollable Rizr
मोटोरोला ने इस साल की शुरुआत में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) में Motorola Rollable Rizr कॉन्सेप्ट की झलक पेश की थी। मोटोरोला के अलावा, वीवो, ट्रांसन होल्डिंग्स और टीसीएल सहित कई ब्रांड्स 2024 में एक और रोलेबल डिस्प्ले फॉर्म फैक्टर पेश करने के लिए कमर कस रहे हैं। वहीं सैमसंग इस वक्त फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे ऊपर बना हुआ है।
Generative AI Features भी किए पेश
इस इवेंट के दौरान मोटोरोला ने कुछ जेनरेटिव एआई फीचर्स को भी पेश किया है। इसके अलावा, ब्रांड ने घोषणा की कि वह पीसी और स्मार्टफोन दोनों के लिए मोटोएआई नाम से एक पर्सनल असिस्टेंट तैयार कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने एक एआई कॉन्सेप्ट मॉडल का भी अनावरण किया है। जो यूजर एक्सपीरियंस को काफी शानदार बना देगा।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines