लो जी... WhatsApp पर आ गया कमाल का फीचर, बिना नंबर सेव किए चैटिंग का लें मजा
WhatsApp Latest Features: व्हाट्सएप ने एक खास फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को अनजान नंबर से चैटिंग करने की सुविधा प्रदान करता है।
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

WhatsApp Latest Feature: सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक खास, प्राइवेसी फीचर पेश किया है। व्हाट्सएप का नया फीचर्स वेब वर्जन के लिए लाया गया है। माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर ऐप के आधिकारिक बीटा वर्जन के लिए हुए बदलाव से यूजर्स को अनजान नंबर को बिना सेव किए चैटिंग करने का अनुभव प्रदान करता है।
WhatsApp ने यह नया फीचर माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध ऐप के लिए पेश किया है। इस सुविधा के आने बाद उन सभी यूजर को फायदा होगा जो अनजान नंबर को बिना सेव किए चैट करना चाहते हैं।
व्हाट्सएप के इस लेटेस्ट फीचर को ‘फोन नंबर’ ही नाम दिया गया है। यानी जब भी कोई यूजर किसी अनजान नंबर के साथ चैटिंग करना चाहेंगे तो वह सिर्फ नंबर दर्ज करके बातें कर सकते हैं। इससे पहले व्हाट्सएप यूजर के लिए इस तरह की सुविधा नहीं मिलती थी। यहां इस बात का ध्यान देना होगा कि व्हाट्सएप का ये नया फीचर्स वही यूजर्स के लिए काम करेगा जो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध ऐप का इस्तेमाल करेंगे।
इस नए फीचर के साथ यूजर को बेहतर प्राइवेसी का फायदा मिलेगा। इससे पहले व्हाट्सएप यूजर को किसी अनजान नंबर से चैट करने के लिए नंबर सेव करना पड़ता था, इसके बाद उससे चैट कर पाते थे जिससे प्राइवेसी का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने इस खास सुविधा को पेश किया है।
व्हाट्सएप ने बताया है कि अब अनजान नंबर के साथ चैटिंग शुरू करते ही वे सभी प्राइवेसी सेटिंग्स लागू होंगी, जो कॉन्टैक्ट्स सेव करने के बाद उन पर लागू होती हैं।
अगर, आपने माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के माध्यम से विंडोज के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा इंस्टॉल किया है और आपको इस सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में अन्य सभी यूजर के लिए यह फीचर लाइव हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: