Moto G13 launch date in india: मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन मोटो G13 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन को भारत में 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग डेट नजदीक आने से इसके स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक के जरिए सामने आ गए हैं। तो चलिए विस्तार से मोटोरोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्चिंग डेट के बारे में जानते हैं…
भारत में 29 मार्च होगा लॉन्च (Moto G13 launch date in india)
मोटोरोला ने वैश्विक बाजार में G सीरीज के तहत पहले ही दो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। इसमें MOto G23, G53, और G73 जैसे मॉडल शामिल हैं। अब, कंपनी इस सीरीज में G13 मॉडल को भारत में 29 मार्च, दोपहर 12 बजे पेश करने की घोषणा की है। यह अपकमिंग फोन बिक्री के लिए शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
और पढ़िए – लॉन्च से पहले Honor Play 7T के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 6,000mAh बैटरी से होगा लैस
Moto G13 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी इस फोन में 6.5-इंच का IPS LCD पैनल दे सकती है। ऑडियोफाइल्स के लिए मोटोरोला के इस डिवाइस में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिया जाएगा। साथ ही सिक्योरिटी के लिहाज से इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
ये भी पढ़ेंः बाजार में तहलका मचाएगा Infinix का ये सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होने वाला है लॉन्च
प्रोसेसर के तौर पर इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट होगा। कंपनी मोटो जी 13 को भारतीय बाजार में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश करेगी. साथ ही यह स्मार्टफोन Android 13 ओएस के साथ प्रीलोडेड आएगा।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत के बारे जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि मोटोरोला अपने इस फोन को भारत में किस प्राइस रेंज के साथ पेश करेगा।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
36 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines