बाजार में तहलका मचाएगा Infinix का ये सस्ता स्मार्टफोन, जल्द होने वाला है लॉन्च
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Infinix Hot 30i: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन इंफिनिक्स Hot 30i को लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस फोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। इंफिनिक्स अपने इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 27 मार्च को पेश करने वाली है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने डिवाइस की एक माइक्रोसाइट डाली है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, इंफिनिक्स Hot 30i में बॉक्सी फॉर्म फैक्टर होगा। बैक पैनल में जियोमेट्रिक डायमंड पैटर्न डिजाइन है और इसमें एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरा रिंग हैं। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 6.6 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। यह डिस्प्ले HD + रिजॉल्यूशन और एक वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। साथ ही यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को वर्चुअल रैम की मदद से 16GB रैम के साथ पेश कर सकता है।
यह अपकमिंग स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा। सिक्योरिटी के लिहाज से स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। साथ ही हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए भी यह एक बेहतरीन स्मार्टफोन होगा। क्योंकि कंपनी इसे 50 मेगापिक्स के प्राइमरी कैमरे के साथ पेश करने वाली है।
कीमत की बात करें तो कंपनी Infinix Hot 30i की कीमत 10,000 रुपये के आस-पास रख सकती है। फोन को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: