Moto Edge 60 5G Launch Price in India: भारत में मोटोरोला का नया 5जी फोन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने मोटो एज 60 फ्यूजन और मोटो एज 60 प्रो के बाद मोटो एज 60 को लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में उतारे गए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। दमदार बैटरी वाला ये फोन जल्द बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। मोटो एज 60 5जी की कीमत, सेल डेट और स्पेसिफिकेशन के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।
Moto Edge 60 5G Launch Price
भारत में मोटो एज 60 5जी एक मिड रेंज फोन के तौर पर लॉन्च हुआ है। इसके सिंगल वेरिएंट को पेश किया गया है। मोटोरोला एज 60 का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए मोटोरोला ने एक ऑफिशियल पोस्ट से दी है। इसके अलावा एज 60 फ्यूजन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये बताई गई है।
Moto Edge 60 Sale Date and Offers
मोटोरोला एज 60 5जी को लॉन्च कर दिया गया है, लेकिन बिक्री शुरू होने में टाइम है। इसकी पहली सेल 17 जून 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू है। इस दौरान बैंक ऑफर के तहत डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। एक्सिस बैंक और IDFC बैंक कार्ड पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
Motorola Edge 60 Specifications
मोटोरोला के दावे अनुसार ऑल कर्व्ड पैनटोन वैलिडेट डिस्प्ले के लिए हर एज एक परफेक्ट फोन बताया जाता है। मोटोरोला एज 60 में पंच-होल कटआउट के साथ 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। ये फोन 1.5K क्वाड कर्व्ड और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। HelloUI स्किन पर आधारित Android 15 पर काम करने वाले इस फोन में Dimensity 7400 प्रोसेसर है। इसमें कई AI फीचर्स, वाईफाई 6 और ब्लूटूथ वर्जन 5.4 का सपोर्ट भी मिलता है।
Moto Edge 60 Camera & Battery
प्रो-ग्रेड कैमरा के मामले में मोटोरोला के एज सीरीज पीछे नहीं है। मोटोरोला एज 60 में तीन कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा सेटअप- 50 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 3x ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल और तीसरा 10 मेगापिक्सल है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी की बात करें तो मोटोरोला के नए एज 60 में दमदार 5500mAh की बैटरी है। इसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कुछ ही घंटों में बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
13 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
16 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
18 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines