Moto E22s की सेल शुरू, भारत में इतने ऑफर्स के साथ मिल रहा है ये फोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Moto E22s Smartphone Sale in Flipkart India: इस हफ्ते की शुरुआत में, मोटोरोला ने भारत में मोटो E22s स्मार्टफोन को प्रीमियम दिखने वाले डिजाइन के साथ किफायती कीमत पर लॉन्च किया था। अब इस बजट स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। फोन पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत कम हो सकती है।
अभी पढ़ें – Diwali 2022 Gifts: बजट फ्रेंडली हैं ये कुछ तोहफे, लेने वाले के चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान!
मोटो E22s का 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये की कीमत के साथ है। इसके दो कलर ऑप्शन ईको ब्लैक और आर्कटिक ब्लू हैं। फ्लिपकार्ट Moto E22s Smartphone को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इस पर लॉन्च ऑफर भी दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस को 2,549 रुपये के Jio लाभों के साथ बेचा जा रहा है। इसमें प्रत्येक 50 रुपये के 40 कूपन के रूप में 2,000 रुपये का कैशबैक भी शामिल है। ग्राहक इन कूपन को MyJio ऐप में इस्तेमाल कर सकेंगे।
अभी पढ़ें – लो जी हो गया iPhone 14 सस्ता! यहां से खरीद सकते हैं सिर्फ 34,900 रुपये में, जानें क्या है डील
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: