Mobile World Congress 2024: दुनिया का सबसे बड़ा टेक शो कल यानी 26 फरवरी से स्पेन में शुरू होने जा रहा है जो 29 फरवरी तक चलने वाला है। हर साल इस इवेंट में कई बड़े टेक दिग्गज अपने अपकमिंग मोबाइल फोन पेश करते हैं। वहीं कुछ ब्रांड्स ने तो अभी से उन प्रोडक्ट्स को टीज करना शुरू कर दिया है जिन्हें वे इस साल इवेंट में लॉन्च करने वाले हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में ट्रांसपेरेंट Laptop से लेकर फोल्डेबल फोन्स की एक वाइड रेंज देखने को मिलने वाली है। Xiaomi और वनप्लस जैसे ब्रांड एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी में है। आइये जानते हैं इस इवेंट में क्या कुछ रहेगा खास…
आ रहे हैं फोल्डेबल फोन
वनप्लस का शुरुआत से ही MWC में सबसे अलग कॉन्सेप्ट फोन शोकेस करने का एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है और इस साल भी कुछ अलग होने की उम्मीद है। पिछले साल, हमने इसके वनप्लस 11 स्मार्टफोन का लिक्विड-कूलिंग वेरिएंट देखा था और इस बार भी कंपनी कुछ नया करके यूजर्स को अपना दीवाना बना सकती है।
MWC 2023 में, मोटोरोला ने एक शानदार कॉन्सेप्ट फोन दिखाया था जिसमें एक रोल होने वाला डिस्प्ले था जो ऑटोमेटिक डिवाइस से बाहर आ सकता था जो देखने में काफी बढ़िया लगता था, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके रिलीज को लेकर कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है। हालांकि अब संभावना है कि हमें इस बार के इवेंट में इस फोन के लॉन्च डिटेल्स मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Water Damage से फोन को बचाने के 4 तरीके
आ रहे हैं ये स्मार्टफोन
MWC 2024 में नोकिया-ब्रांडेड और HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन भी देखने को मिलने वाले हैं, जिसका हिंट कंपनी पहले ही दे चुकी है। साथ ही इस इवेंट में नए फोल्डेबल फोन देखने को मिलेंगे। टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 2, ऑनर मैजिक वी2 जैसे स्मार्टफोन भी आने की उम्मीद है। ऑनर ने MWC 2024 में अपने मैजिक 6 स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म कर दिया है। Xiaomi 14 Ultra को भी आने वाले दिनों में शोकेस किया जा सकता है। यह सीरीज का लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन होगा, जो वनप्लस 12 और आईफोन 15 जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर देगा।
ट्रांसपेरेंट स्क्रीन वाला लैपटॉप
लीक रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि लेनोवो MWC 2024 में एक पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट लैपटॉप कॉन्सेप्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इवान ब्लास ने हाल ही में ट्रांसपेरेंट Laptop पेश करते हुए इसकी एक तस्वीर भी शेयर की है। ट्रांसपेरेंट ओएलईडी से बने कवर डिस्प्ले वाले लैपटॉप के अलावा कंपनी थिंकबुक 14 जी4, 360-डिग्री हिंज वाला 2-इन-1, थिंकपैड टी14 जेन 5 और अन्य प्रोडक्ट पेश करने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
51 mins agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines