Smartphone Tips and Tricks: क्या आपका भी फोन हो जाता है गर्म? जानिए इसकी वजह और छुटकारा पाने का तरीका

Phone Heating, smartphone tips
विज्ञापन

Smartphone Tips and Tricks: फोन ब्लास्ट होने की कई घटनाओं के बारे में आपने सुना होगा। इनमें से ज्यादातर मामले फोन हीटिंग (Phone Heating) से संबंधित होते हैं। इसलिए जरूरी है कि अपने फोन को हीट (Phone Heating Solution) होने से बचाए रखें। अगर आपका फोन भी काफी हीट होता है तो इसके होने के कारण का पता जरूर लगाएं।

 

Advertisment

 

फोन हीटिंग (Phone Heating Prevention) की समस्या कई कारण से हो सकती है। इनमें फोन का अधिक यूज करना, चार्जिंग करना, गलत तरह से फोन का इस्तेमाल करना आदि कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फोन गर्म होने (Phone Overheating Reason) का क्या कारण हो सकता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन

फोन गर्म होने से कैसे बचा सकते हैं?

डिस्प्ले ब्राइटनेस को रखें कम- अक्सर लोग अपने फोन की ब्राइटनेस काफी ज्यादा करके रखते हैं। ऐसे में फोन ओवरहीट हो सकता है। दरअसल, अधिक ब्राइटनेस से बैटरी पर ज्यादा लोड पड़ता है और फिर फोन हीट होने लगता है। आउटडोर में स्क्रीन देखने में परेशानी आने पर ब्राइटनेस को बढ़ाने से बेहतर है कि आप एंटी ग्लेयर कवर का यूज कर लें। ऐसे में धूप की रोशनी होने पर भी फोन की स्क्रीन आराम से देखी जा सकेगी और हीटिंग से भी बचा जा सकेगा।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

डायरेक्ट धूप से रखें दूर- अपने स्मार्टफोन को सीधे धूप के संपर्क में ना रखें। फोन पर सीधी धूप पड़ने से हीटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि अपने फोन को धूप से दूर रखें और ओवरहीटिंग की समस्या से बचे रहें।

गैरजरूरी ऐप्स को करें बंद- भले ही आप फोन या उस पर किसी ऐप का यूज ना कर रहे हो लेकिन बैकग्राउंड में ऐप्स चलते रहते हैं। ऐसे में फोन में हीटिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि अपने फोन में गैरजरूरी ऐप्स को स्वाइप करके हटा दें।

विज्ञापन

फोन का केस हटाएं- कई बार फोन हीट होने का कारण स्मार्टफोन का कवर भी हो सकता है। ज्यादातर लोग फोन के लिए केस का इस्तेमाल करते हैं जिससे हीट वेंट ब्लॉक होता है और उसमें हीटिंग पैदा होती है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ