Mobile Data Saving Tips: जल्दी खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? अपनाएं ये तरीका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Mobile Data Saving Tips: आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम सभी कर रहे हैं। नोर्मल कॉलिंग मॉबाइल का अपग्रेड वर्जन स्मार्टफोन जो चलते फिरते हमारे कई कामों को ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आसान कर देता है। हालांकि, स्मार्टफोन के जरिए ये सब काम करने के लिए इंटरनेट की भी जरूरत पड़ती है।
इसके अलावा अगर हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य तरह के ऐप्स का यूज करते हैं तो इसके लिए भी इंटरनेट होना जरूरी है। सरल भाषा में कहें तो स्मार्टफोन (Smartphone Tips and Tricks) का इस्तेमाल बिना इंटरनेट के करने में मजा ही नहीं है। घर में अगर वाई-फाई ना हो तो फोन में मिलने वाला डेटा भी कम पड़ सकता है।
अगर आपको भी मोबाइल डेटा खत्म (Mobile Data Saving Tips in Hindi) होने का डर रहता है या फिर आप डेटा सेव कैसे करें ये तरीका ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए काम की टिप्स लेकर आए हैं। मोबाइल फोन डेटा टिप्स (How to Save Mobile Date) की मदद से आप फोन का डेटा पूरे दिन आसानी से यूज कर सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
अगर आपका मोबाइल डेटा जल्दी खत्म हो जाता है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। अधिक समय तक गेम खेलना या फिर हाई डेफिनेशनल में वीडियो को देखना, लाइव सॉग्स पूरे दिन सुनना आदि। इनमें से एक सबसे बड़ा कारण एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद ऐप्स का अपडेट होना भी है।
इसके वजह से हमारी बिना जानकारी के डेटा यूज होता रहता है और फिर वो जल्दी खत्म हो जाता है। प्ले स्टोर में ऑटैमैटिक ऐप्स अपडेट के ऑप्शन को आपको बंद करना होगा, जिससे बिना आपकी मर्जी के डेटा यूज नहीं हो सकेगा।
ऑटैमैटिक ऐप्स अपडेट बंद करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं। इसकी सेटिंग में आपको ऑटो अपडेट का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप सभी डाउनलोडेड ऐप्स के ऑटो अपडेट को बंद कर सकेंगे। साथ ही अपडेट हो रहे ऐप्स को भी आप स्टोप कर सकते हैं।
डेटा की कम खपत हो इसके लिए आप ऐप्स के लाइट वर्जन को भी यूज कर सकते हैं। वहीं, ऐप्स को अपडेट करने के लिए आप जब वाई-फाई यूज कर रहे हों तो प्ले स्टोर में जाकर ऐप्स अपडेट कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: