Infinix SMART 7 की बिक्री शुरू, ऐसे सिर्फ 549 रुपये में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix SMART 7 Sale Today: भारत में इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन स्मार्ट 7 कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गचया है। इसके सिंगल वैरिएंट- 4GB रैम + 64GB स्टोरेज को भारत में पेश किया गया है जिसकी कीमत 7,299 रुपये हैं।
अगर आप एक लेटेस्ट फीचर्स का किफायती फोन लेना चाहते हैं, जिसकी कीमत 8 हजार रुपये से कम हो तो आप इंफिनिक्स स्मार्ट 7 का चयन कर सकते हैं। इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है, जिस पर कई तरह के ऑफर्स भी उपलब्ध है और इनकी मदद से आपके लिए इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की कीमत काफी कम हो सकती है।
बात करें इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की सेलिंग कीमत और उपलब्धता की तो कंपनी ने 4GB रैम + 64GB स्टोरेज को स्पेशल लॉन्च कीमत 7,299 रुपये में पेश किया है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से इस फोन को 7,299 रुपये में लिया जा सकता है। जबकि, अगर आप फोन को इससे भी कम कीमत में लेना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक या एक्सचेंज समेत अन्य मिल रहे ऑफर्स को अपना सकते हैं।
इंफिनिक्स स्मार्ट 7 पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का यूज करेंगे तो 5 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं। फोन की खरीद पर अन्य स्पेशल ऑफर भी शामिल है जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है।
फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध इंफिनिक्स स्मार्ट 7 स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर के जरिए सस्ते में मिल सकता है। यहां इंफिनिक्स स्मार्ट 7 पर 6,750 रुपये एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। इसके लिए ग्राहक को एक अच्छा और लेटेस्ट मॉडल में आने वाला स्मार्टफोन चेंज करना होगा, जिसके बाद इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की कीमत सिर्फ 549 रुपये पड़ सकती है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है तो इसकी कीमत थोड़ी ही कम हो सकेगी, ये एक्सचेंज कर रहे फोन वैल्यू पर निर्भर करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: