Sweat Electricity: स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। चाहे बैंक का काम हो या कुछ और, हर काम अब एक टच से आसान हो गया है। लेकिन सोचिए, अगर आपका फोन छूने मात्र से ही चार्ज होने लगे तो! यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिससे आप अपनी उंगलियों से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं। यह डिवाइस कैलिफोर्निया में बनी है और यह पसीने की मदद से बिजली पैदा करती है।
पसीने की मदद से बिजली पैदा की जाएगी
रिपोर्केटस के मुताबिक, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक टीम ने यह डिवाइस बनाई है। टीम के मुताबिक, अगर आप सोते समय इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं तो पसीने की मदद से बिजली पैदा कर सकते हैं। इस बिजली का उपयोग स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है। एक बार उंगली पर 10 घंटे तक पहनने के बाद यह फोन को 24 घंटे तक चार्ज कर सकता है।
यह भी पढ़े:कर्ज की मार झेल रहे हैं ये 5 देश, जानें लिस्ट में कौन कौन है शामिल
3 हफ्ते तक करना ही होगा इस्तेमाल
केवल फोन चार्ज करने के लिए इस डिवाइस का उपयोग करना आसान नहीं है। क्योकि फोन को चार्ज करने के लिए पट्टी को लगातार तीन हफ्ते तक सोते समय इस्तेमाल करना होगा तब ही नींद के दौरान यह डिवाइस शरीर की नमी से बिजली पैदा कर पाएगा।
डिवाइस कैसे काम करता है?
यह डिवाइस एक पतली और फैलने वाली पट्टी की तरह दिखती है, जिसे उंगलियों के चारों ओर लपेटा जा सकता है। कार्बन फोम इलेक्ट्रोड पैडिंग पसीने को Absorbed करती है और इसे बिजली में कन्वर्ट करती है।आपने देखा होगा कि जब हाथ पसीने से तर होते हैं,तब शरीर में गर्मी भी ज्यादा होती है। और उस समय ही यह डिवाइस काम करना शरू करता है।
ऐसे की गई टेस्टिंग
आपको बता दें इस डिवाइस की टेस्टिंग, विज्ञानिको ने दो तरह के लोगों पर की पहले जो लोग ज्यादा व्यायाम करते हैं और दूसरे जो कम व्यायाम करते हैं। जो लोग कम व्यायाम करते थे उन्होंने कम बिजली प्रोड्यूस की, जबकि ज्यादा Excercise करने वाले लोगो ने ज्यादा बिजली का उत्पादन किया। ऐसा इसलिए क्योंकि जो लोग रोजाना जिम करते हैं वे जल्दी नहीं थकते। जबकि जो लोग व्यायाम नहीं करते वे जल्दी थक जाते हैं और उनके शरीर में lactate acid process जल्दी शुरू हो जाती है।
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
4 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
6 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines