Microsoft Windows Glitch: अगर आप भी विंडोज यूजर हैं और आपको अपने कंप्यूटर पर ब्ल्यू स्क्रीन के साथ एरर का मैसेज मिल रहा है तो आप अकेले नहीं हैं। इस समय पूरी दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट की विंडोज 10 दिक्कत कर रही है और इसके यूजर्स को नीली स्क्रीन का सामना कर रहे हैं। इस तरह के मामले इक्का-दुक्का नहीं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस तरह की शिकायतों वाली पोस्ट्स और तस्वीरों से भरे हुए हैं। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट्स और बैंक जैसे अहम संस्थान भी इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह समस्या क्राउडस्ट्राइक की ओर से जारी एक अपडेट की वजह से हो रहा है। लेकिन, असल में यह मुद्दा है क्या और इससे कैसे निपटा जा सकता है? जानिए इस रिपोर्ट में।
जानें क्या है क्राउडस्ट्राइक
क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। यह विंडोज के साथ मिलकर उसके यूजर्स को एडवांस्ड सिक्योरिटी उपलब्ध कराती है। यह कंपनी क्लाउड बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए रियल टाइम में समस्याओं को डिटेक्ट करती है और उनसे बचाती है। हाल ही में क्राउडस्ट्राइक की एक अपडेट की वजह से विंडोज सिस्टम्स पर BSOD यानी ‘ब्ल्यू स्क्रीन ऑफ डेथ’ की समस्या आने लगी है। कंपनी को इसके बारे में पता है और उसकी टेक्निकल टीम इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, यह दिक्कत कब तक सुलझ जाएगी इस बारे में कुछ साफ-साफ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ घंटे और यह समस्या बने रहने की संभावना है।
यूजर्स के लिए क्या सलाह?
कंपनी ने कहा है कि हमें ब्ल्यू स्क्रीन क्रैश का सामना कर रहे विंडोज सिस्टम्स को लेकर कई रिपोर्ट्स मिली हैं। हालांकि, इसने इस समस्या के कारण या फिर कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की। बयान में कहा गया है कि इंजीनियरिंग टीम्स एक्टिव तरीके से काम कर रही हैं ताकि इस दिक्कत को दूर किया जा सके। इसके लिए सपोर्ट टिकट ओपन करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने कहा कि हम इस समस्या को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं, यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वह तब तक सतर्क रहें जब तक कि एक परमानेंट सॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने भी कहा है कि एक थर्ड पार्टी सॉफ्टवेटर प्लेटफॉर्म के एक अपडेट की वजह से विंडोज यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: विदेशी विमानों से भरा भारत का आसमान! Microsoft में आई गड़बड़ वजह
ये भी पढ़ें: 17 साल की उम्र में चुराई साइकिल, 17 साल बाद भी सलाखों के पीछे शख्स!
ये भी पढ़ें: ट्रेन से प्लेन तक सब कुछ ठप; जानें दुनियाभर में कहां-कैसे मच गया हड़कंप?
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
15 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
16 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
18 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
20 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines