Microsoft Windows Issue: क्या है CrowdStrike और कैसे करें इसका समाधान? जानिए सब कुछ

Microsoft Windows Outage: माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 के यूजर्स दुनियाभर में बड़ी दिक्कत का का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक नई क्राउड स्ट्राइक अपडेट की वजह से ऐसा हो रहा है। आइए जानते हैं कि यह असल में है क्या और इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है।

Microsoft Outage

Microsoft Outage

विज्ञापन

Microsoft Windows Glitch: अगर आप भी विंडोज यूजर हैं और आपको अपने कंप्यूटर पर ब्ल्यू स्क्रीन के साथ एरर का मैसेज मिल रहा है तो आप अकेले नहीं हैं। इस समय पूरी दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट की विंडोज 10 दिक्कत कर रही है और इसके यूजर्स को नीली स्क्रीन का सामना कर रहे हैं। इस तरह के मामले इक्का-दुक्का नहीं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इस तरह की शिकायतों वाली पोस्ट्स और तस्वीरों से भरे हुए हैं। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट्स और बैंक जैसे अहम संस्थान भी इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह समस्या क्राउडस्ट्राइक की ओर से जारी एक अपडेट की वजह से हो रहा है। लेकिन, असल में यह मुद्दा है क्या और इससे कैसे निपटा जा सकता है? जानिए इस रिपोर्ट में।

Advertisment

जानें क्या है क्राउडस्ट्राइक

क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। यह विंडोज के साथ मिलकर उसके यूजर्स को एडवांस्ड सिक्योरिटी उपलब्ध कराती है। यह कंपनी क्लाउड बेस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए रियल टाइम में समस्याओं को डिटेक्ट करती है और उनसे बचाती है। हाल ही में क्राउडस्ट्राइक की एक अपडेट की वजह से विंडोज सिस्टम्स पर BSOD यानी ‘ब्ल्यू स्क्रीन ऑफ डेथ’ की समस्या आने लगी है। कंपनी को इसके बारे में पता है और उसकी टेक्निकल टीम इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, यह दिक्कत कब तक सुलझ जाएगी इस बारे में कुछ साफ-साफ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ घंटे और यह समस्या बने रहने की संभावना है।

यूजर्स के लिए क्या सलाह?

कंपनी ने कहा है कि हमें ब्ल्यू स्क्रीन क्रैश का सामना कर रहे विंडोज सिस्टम्स को लेकर कई रिपोर्ट्स मिली हैं। हालांकि, इसने इस समस्या के कारण या फिर कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की। बयान में कहा गया है कि इंजीनियरिंग टीम्स एक्टिव तरीके से काम कर रही हैं ताकि इस दिक्कत को दूर किया जा सके। इसके लिए सपोर्ट टिकट ओपन करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने कहा कि हम इस समस्या को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं, यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वह तब तक सतर्क रहें जब तक कि एक परमानेंट सॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने भी कहा है कि एक थर्ड पार्टी सॉफ्टवेटर प्लेटफॉर्म के एक अपडेट की वजह से विंडोज यूजर्स प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ