Bing सर्च रिजल्ट्स में ChatGPT एम्बेड करने के बाद बाद अब Microsoft ने बिंग चैट एंटरप्राइज़ (Bing Chat Enterprise) की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस सर्विस के जरिए कंपनियों को काम के लिए AI सुविधा युक्त चैट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कारोबारी डेटा सुरक्षित भी रहेगा। इस दौरान जानकारियों का आदान-प्रदान भी सुरक्षित रहता है और कारोबारी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ जवाबों, बेहतर कुशलता और रचनात्मकता के नए तरीकों तक पहुंच मिलती है।
माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारियों ने बताया कि बिंग चैट एंटरप्राइज़ प्रीव्यू में उन संगठनों के लिए बिना किसी शुल्क उपलब्ध होगा जिनके पास माइक्रोसॉफ्ट 365 E5, E3, बिज़नेस प्रीमियम और बिज़नेस स्टैंडर्ड का लाइसेंस होगा। भविष्य में हम बिंग चैट एंटरप्राइज़ को व्यक्तिगत सब्सक्रिप्शन के तौर पर 5 डॉलर प्रति उपयोगकर्ता प्रति महीने की दर पर उपलब्ध कराएंगे।
यह भी पढ़ें: अब Twitter पर जॉब भी सर्च कर पाएंगे, मिलेगी LinkedIn को कड़ी टक्कर
माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट (Microsoft 365 Copilot) की कीमतों की घोषणा
इसके साथ ही कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट सब्सक्रिप्शन चार्जेज भी अनाउंस कर दिए हैं। दी गई जानकारी के अनुसार सामान्य तौर पर उपलब्ध होने पर यह माइक्रोसॉफ्ट 365 E5, E3, बिज़नेस स्टैंडर्ड और बिज़नेस प्रीमियम ग्राहकों के लिए 30 डॉलर प्रति उपयोगकर्ता प्रति माह के दर पर उपलब्ध होगा।
क्या लाभ होगा माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट से
जहां कुछ जेनेरेटिव एआई ऐप्लिकेशन, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन या कॉपीराइटिंग जैसी सिर्फ एक क्षमता पर ध्यान केंद्रित करते हैं, वहीं माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट का इस्तेमाल करके आप अपने कमांड से हज़ारों चीज़ें कर सकते हैं। अपने डॉक्यूमेंट्स, ईमेल, कैलेंडर, चैट, मीटिंग और संपर्कों जैसे कारोबारी डेटा में मूलभूत जवाबों को जुटाकर और अपने काम के संदर्भ से उन्हें मिलाकर यानी आप अभी किस मीटिंग में है, किसी विषय पर भेजे गए और मिले ईमेल, पिछले हफ्ते किए गए चैट, कोपायलट आपके सवालों के बेहतर, कहीं अधिक उपयोगी और काम आने वाले जवाब उपलब्ध कराता है।
यह भी पढ़ें: फैमिली या दोस्तों की पूरी पल्टन से एक साथ कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात, WhatsApp पर आया कमाल का फीचर
इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट उन ऐप्लिकेशन में उपलब्ध होता है जिनका इस्तेमाल लाखों लोग हर दिन करते हैं। कोपायलट वर्ड में आपकी रचनात्मकता की शुरुआत करता है, एक्सेल में डेटा का विश्लेषण करता है, पावरपॉइंट में प्रेज़ेंटेशन डिज़ाइन करता है, आउटलुक इनबॉक्स में जवाब तैयार करता है, टीम्स में मीटिंग का सार तैयार करता है – भले ही आपने मीटिंग में हिस्सा लिया हो या नहीं- इसके अलावा आप और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
Microsoft AI Cloud Partner Program भी हुआ लॉन्च
माइक्रोसॉफ्ट इंस्पायर की एक अन्य उपलब्धि के अंतर्गत पार्टनर प्रोग्राम की नई पीढ़ी माइक्रोसॉफ्ट एआई क्लाउड पार्टनर प्रोग्राम (The new Microsoft AI Cloud Partner Program) भी लॉन्च किया गया। माइक्रोसॉफ्ट एआई क्लाउड पार्टनर प्रोग्राम, पूरी पार्टनर लाइफसाइकल का इस्तेमाल करता है जिसमें ऑनबोर्डिंग, स्किलिंग, गो-टू-मार्केट, इंसेंटिव और को-सेलिंग जैसे सभी चरण शामिल हैं। पार्टनर्स को पिछले प्रोग्राम का लाभ मिलता रहेगा और इसके साथ-साथ उन्हें एआई से संबंधित नई पेशकशें और फायदे भी मिलेंगे। नए प्रोग्राम का रुख करने के लिए पार्टनर को अलग से कोई कदम उठाने की ज़रूरत नहीं होगी।
संबंधित खबरें
बिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
1 hr agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
3 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
4 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
21 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 day agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines