Microsoft co-founder Bill Gates on artificial intelligence: इनफोसिस के को फाउंडर नारायणमूर्ति के 70 घंटे काम करने वाले बयान को लेकर छिड़ी बहस अभी शांत भी नहीं हुयी है। बहस इस बात को लेकर भी है कि क्या टेक्नालॉजी मनुष्य की जगह ले सकती है। सप्ताह के कार्य दिवस को लेकर भी बहस जारी है। इसपर लोग तरह-तरह से अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच इस माइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स इस बहस में कूद पड़े हैं। उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बयान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को लेकर है। बिलगेट्स का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लोगों की नौकरियां नहीं जाएंगी बल्कि उनके काम करने का समय इससे कम हो जाएगा।
बिल गेट्स एक ऐसे भविष्य की कल्पना की है जहां टेक्नालॉजी इंसानों की जगह नहीं ले पाएगी, बल्कि इससे सप्ताह में तीन दिन काम करने के चलन की शुरुआत हो सकती है। बिल गेट्स ने यह बात कॉमेडियन ट्रेवर नोआ के व्हाट नाउ पोडकॉस्ट पर बातचीत के दौरान कही। बता दें कि बिल गेट्स एआई के समर्थक रहे हैं। 45 मिनट तक चली बातचीत में उन्होंने एआई के कई पहलुओं का जिक्र करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि ऐसी संभावना है कि समाज इसे अपना लेगा।
जीवन का मकसद सिर्फ नौकरी करना नहीं-गेट्स
बिल गेट्स ने टेक्नोलॉजी और काम पर अपने विचार शेयर किए। नौकरियों पर एआई के खतरे के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने इसे लेकर आशावादी नजरिया दिखाया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह श्रम को अधिक रचनात्मक कार्यों के लिए मुक्त कर देगा। गेट्स ने कहा कि जीवन का मकसद सिर्फ नौकरी करना नहीं है। इसलिए अगर आपको एक ऐसा समाज मिलता है जहां सप्ताह में केवल तीन दिन या कुछ और काम करना पड़ता है, तो यह शायद ठीक है।
एआई नौकरियां नहीं खाएगा-बिल गेट्स
गेट्स ने ऐसे भविष्य की कल्पना की जहां जरूरी काम मशीनों से होंगे। इससे इंसानों को काम करने की जरूरत कम होगी। गेट्स ने कहा कि एआई नौकरियां नहीं खाएगा बल्कि इसे हमेशा के लिए बदल देगा। इससे लोगों के पास अधिक समय होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप मानव श्रम को मुक्त कर देते हैं तो आप छोटे वर्ग के लोगों की बेहतर मदद कर सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर तकनीक की प्रगति उचित गति के साथ आगे बढ़े और सरकार बदलाव अपनाने वालों का समर्थन करे तो यह पॉजिटिव हो सकता है।
ये भी पढ़ें-ODI World Cup 2023: भारत की हार पर ममता बनर्जी के बयान से भड़क जाएगी बीजेपी? कहा-पापियों ने…
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines