Meta ने Facebook के लोगो में किया ये बड़ा बदलाव, सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे चटकारे
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

मेटा कंपनी की ओर से फेसबुक के लोगो में एक बड़ा बदलाव किया गया है। जिस तरह से ट्विटर कंपनी की तरफ से लोगो और नाम में बदलाव करने के बाद यूजर्स सवाल कर रहे थे। ठीक उसी तरह अब फेसबुक यूजर्स भी लोगो देखने के बाद सोशल मीडिया के जरिए चटकारे लेते नजर आ रहे हैं। आइए आपको फेसबुक के नए लोगो और डिजाइन के अलावा क्या बदलाव हुए हैं इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
मेटा ने फेसबुक के लोगो को बदलते हुए एक नया रूप दिया है। हालांकि, डिजाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं है। सिर्फ कलर को और डार्क करने की कोशिश की गई है। यानी यूजर्स को फेसबुक का F और भी ज्यादा डार्क नजर आएगा। फॉन्ट में भी किसी तरह का बदलाव नहीं है। अब ब्लू की जगह डार्क ब्लू होने की वजह से लोग इसे दूर से ही पहचान लेंगे।
यह भी पढ़ें: अब थर्मामीटर की हो जाएगी छुट्टी, इस स्मार्टवॉच से स्किन टेम्परेचर और बुखार कर सकेंगे चेक!
मेटा कंपनी की ओर से बुधवार को ब्लॉग पोस्ट के जरिए लोगो को डिजाइन कर एक नया रूप देने के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंचना है। इससे फेसबुक आइडेंटिटी सिस्टम को और भी मजबूत करने की बातें कही जा रही है। मेटा कंपनी की ओर से लोगो में बदलाव के अलावा नए फीचर्स के बारे में उनकी जानकारी दी गई थी।
मेटा की तरफ से नया लोगो जारी करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक्स पर ट्वीट कर चटकारे लेते नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे एक मजाक की तरह देख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ को इसमें किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आ रहा है। आपको बताते चलें की एलन मस्क की तरफ से एक्स को खरीदने के बाद लोगो बदलने के साथ ही नाम बदलने पर इसी तरह यूजर्स नाराज हो गए थे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.