हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप, अलमारी के कपड़ों से बनाएगा नए लुक

अब रोज सुबह अलमारी खोलकर कपड़े चुनने की टेंशन खत्म होने वाली है. Meta ने Style Sketch नाम का नया AI फैशन ऐप लॉन्च किया है, जो आपकी पुरानी तस्वीरों से कपड़ों की डिजिटल अलमारी तैयार करेगा.

विज्ञापन
Meta ने Style Sketch नाम का नया AI फैशन ऐप लॉन्च किया है. (Image Credit-AI)

आज ऑफिस जाना हो, दोस्तों के साथ घूमने का प्लान हो या फिर किसी ट्रिप पर निकलना हो, अक्सर घर से निकलते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज क्या पहनें? कई बार अलमारी कपड़ों से भरी होती है, लेकिन समझ नहीं आता कि किस शर्ट के साथ कौन सी जींस या किस ड्रेस के साथ कौन सी जैकेट अच्छी लगेगी. इसी परेशानी को दूर करने के लिए Meta ने Style Sketch नाम का नया AI फैशन ऐप लॉन्च किया है. यह ऐप आपकी अलमारी में मौजूद कपड़ों की तस्वीरों से नए आउटफिट कॉम्बिनेशन तैयार करता है. इतना ही नहीं, आप कपड़े पहनने से पहले उनका वर्चुअल प्रीव्यू भी देख सकते हैं.

कैसे तैयार होगी डिजिटल अलमारी?

Meta Style Sketch ऐप की मदद से यूजर्स अपने Instagram अकाउंट को कनेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद ऐप इंस्टाग्राम पर मौजूद पुरानी तस्वीरों को स्कैन करके उनमें दिख रहे कपड़ों की एक डिजिटल लिस्ट तैयार करता है. इसे डिजिटल वॉर्डरोब कहा जाता है. इससे यूजर्स को अपने फोन पर ही पता चल सकता है कि उनकी अलमारी में कौन-कौन से कपड़े मौजूद हैं. अगर कोई कपड़ा इंस्टाग्राम की तस्वीरों में नहीं है, तो उसे मैन्युअली भी जोड़ा जा सकता है.

फोटो और वीडियो से भी जोड़ सकेंगे कपड़े

ऐप में कपड़ों को जोड़ने के लिए सिर्फ Instagram पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स अपनी अलमारी में रखे किसी भी कपड़े की फोटो या वीडियो सीधे ऐप पर अपलोड कर सकते हैं. इसके बाद ऐप उस कपड़े को डिजिटल वॉर्डरोब में शामिल कर लेगा. इस तरह फोन में ही कपड़ों का पूरा कलेक्शन तैयार हो जाएगा और हर बार अलमारी खोलकर कपड़े तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

AI बताएगा किस कपड़े के साथ क्या पहनें

Style Sketch की खासियत यह है कि यह अलमारी में मौजूद कपड़ों को मिलाकर नए आउटफिट कॉम्बिनेशन सुझाता है. AI यूजर की पसंद, बॉडी शेप और स्किन टोन को ध्यान में रखकर कपड़ों के मेल तैयार करता है. यानी अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि किसी शर्ट के साथ कौन सी पैंट या जैकेट अच्छी लगेगी, तो ऐप इसमें मदद कर सकता है. इससे पुराने कपड़ों को भी नए तरीके से इस्तेमाल करने के आइडिया मिलेंगे.

वर्चुअल मॉडल पर देख सकेंगे अपना लुक

इस ऐप में वर्चुअल ट्राई-ऑन की सुविधा भी दी गई है. इसकी मदद से यूजर्स अपने बॉडी शेप और स्किन टोन से मेल खाने वाले वर्चुअल मॉडल या 3D अवतार पर कपड़ों का कॉम्बिनेशन देख सकते हैं. इससे बिना कपड़े पहने ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई खास आउटफिट देखने में कैसा लगेगा. यूजर अलग-अलग शर्ट, जैकेट और फुटवियर के कॉम्बिनेशन भी चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

मौसम और ट्रैवल प्लान के हिसाब से मिलेंगे सुझाव

Style Sketch सिर्फ रोजाना पहनने के लिए कपड़े चुनने में मदद नहीं करता, बल्कि ट्रैवल प्लान के लिए भी आउटफिट सुझा सकता है. यूजर अपनी यात्रा की जगह, ट्रिप की अवधि और वहां के मौसम की जानकारी देकर कपड़ों के सुझाव ले सकते हैं. ऐप अलमारी में पहले से मौजूद कपड़ों के आधार पर नए कॉम्बिनेशन तैयार करेगा. इसमें जैकेट और फुटवियर जैसी चीजों को भी शामिल किया जा सकता है.

पसंदीदा आउटफिट दोस्तों के साथ कर सकेंगे शेयर

ऐप पर यूजर्स मौजूदा फैशन ट्रेंड और अलग-अलग स्टाइल भी देख सकेंगे. अगर कोई लुक पसंद आता है, तो ऐप यह समझने में मदद करेगा कि अपनी अलमारी में मौजूद कपड़ों से वैसा आउटफिट कैसे तैयार किया जा सकता है. इसके अलावा, यूजर्स अपने दो पसंदीदा आउटफिट की तुलना कर सकते हैं और उन्हें दोस्तों के साथ शेयर करके उनकी राय भी ले सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे इस्तेमाल करें Meta Style Sketch ऐप?

इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने Instagram अकाउंट को इससे कनेक्ट करना होगा. इसके बाद ऐप आपकी तस्वीरों को स्कैन करके कपड़ों की डिजिटल लिस्ट तैयार करेगा. जो कपड़े तस्वीरों में नहीं मिलेंगे, उन्हें आप खुद फोटो या वीडियो के जरिए अपलोड कर सकते हैं. डिजिटल वॉर्डरोब तैयार होने के बाद ऐप की मदद से अलग-अलग आउटफिट कॉम्बिनेशन और वर्चुअल लुक देखे जा सकते हैं.

भारत में कब लॉन्च होगा Style Sketch ऐप?

फिलहाल Meta Style Sketch ऐप को Android और iOS यूजर्स के लिए इंडोनेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड जैसेबाजारों में लॉन्च किया गया है. भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में भारतीय यूजर्स को इसके यहां लॉन्च होने का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- Auto Reply: छुट्टी पर जा रहे हैं तो Gmail की ये सेटिंग जरूर करें ऑन, आपकी जगह खुद भेजेगा ईमेल का जवाब

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola