Meta AI System: इस साल 2023 की शुरुआत से ही टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई सुर्खियों में है। दुनिया भर में इसकी लोकप्रिता भी काफी बढ़ती नजर आ रही है। भारतीय लोगों के बीच भी एआई ने अपनी पहचान बना ली है। किसी काम को आसानी से करने के लिए कई लोग AI टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा कंपनियां एआई का उपयोग करने की दिशा में काम कर रही हैं। जबकि, OpenAI, Microsoft, और Google जैसी कंपनियां पहले से ही AI दौड़ में हैं। जबकि, एप्पल और Meta इसे लेकर अभी कोई हलचल में नहीं है।

विज्ञापन

हाल ही में एक जानकारी सामने आई थी कि Apple अपनी खुद की कई AI प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसके अलावा एक रिपोट और सामने आई है जिसमें मेटा एक AI मॉडल विकसित करने पर भी काम कर रहा है, जिससे OpenAI के ChatGPT-4 को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

विज्ञापन

जी हां, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की ओनरशिप कंपनी मेटा कथित तौर पर एक नए AI मॉडल पर काम कर रहा है, जिसे OpenAI के सबसे एडवांस मॉडल GPT-4 से ज्यादा पावरफुल बताया जा रहा है। द वर्ज की एक रिपोर्ट की मानें तो मेटा की ओर से एआई सिस्टम ओपनएआई के वर्तमान में सबसे एडवांस एलएलएम- ChatGPT-4 से ज्यादा पावरफुल हो सकती है। ऐसे में कंपनी ये सुनिश्चित करना चाह रही है कि उसे अपने AI सिस्टम के टेस्ट के लिए Microsoft पर निर्भर न रहना पड़े।

विज्ञापन

Meta upcoming AI system

रिपोर्ट के मानें तो मेटा द्वारा साल 2024 की शुरुआत में अपने अपकमिंग AI Model का टेस्ट शुरू करने का प्लान बनाया है। इसमें LLM (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) और एआई सिस्टम की शुरुआत की जा सकती है। ऐसे में ओपनएआई के जीपीटी- 4 से ये अधिक पावरफुल बन सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ