Meta Accused of Violating Free Speech: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने को लेकर मेटा की आलोचना हो रही है। ईरान ने टेक दिग्गज पर खामेनेई के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को हटाकर “स्वतंत्र भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन” करने का आरोप लगाया है।
सरकार ने लगाया हुआ है बैन
बता दें कि मेटा का फेसबुक और इंस्टाग्राम ईरानियों के बीच बेहद पॉपुलर है। जबकि इसके इस्तेमाल पर सरकार ने बैन लगाया हुआ है बावजूद इसके कई अधिकारियों के अकाउंट इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं। ईरानी वीपीएन का यूज करके इन प्लेटफार्म का यूज कर रहे हैं। वहीं पिछले महीने, मेटा ने पुष्टि की थी कि उसने खतरनाक संगठनों और व्यक्तियों के संबंध में बार-बार पॉलिसी violation के चलते 84 वर्षीय सर्वोच्च नेता के अकाउंट को प्लेटफार्म से हटा दिया था।
ये भी पढ़ें : OnePlus Nord 4 की जल्द होगी भारत में एंट्री! लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
Freedom of Speech का उल्लंघन?
जानकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमले के बाद खामेनेई द्वारा फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के बाद ही कंपनी ने ये निर्णय लिया था। वहीं टेक दिग्गज के जवाब में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा कि मेटा का निर्णय “न केवल Freedom of Speech का उल्लंघन है, बल्कि उनके पद का भी अपमान है।
पांच मिलियन ज्यादा फॉलोअर्स
टाइम्स ऑफ इज़राइल के अनुसार, खामेनेई, जो 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे। विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन ने यह भी बताया कि खामेनेई दुनिया में फिलिस्तीन और गाजा के उत्पीड़ित लोगों के सबसे प्रमुख समर्थक हैं और सिलिकॉन वैली साम्राज्य इस आवाज को दुनिया की जनता तक पहुंचाकर रहेगा उसे कोई नहीं रोक सकता।
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
3 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
7 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
10 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
13 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
15 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines