Maya Operating System: : शुरुआत से लोगों के बीच में माइक्रोसॉफ्ट की अलग ही जगह बनी हुई है। ये अमेरिकी माइक्रोसॉफ्ट बड़ी संख्या में दुनियाभर में इस्तेमाल की जाती है, जिसकी जगह लेने के लिए अब भारतीय ऑपरेटिंग सिस्टम आ चुका है। जी हां, भारत ने अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया है, जिसका नाम Maya OS है। अगर आप इस नए भारतीय ऑपरेटिंग सिस्टम Maya OS से अनजान हैं तो आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या है माया ऑपरेटिंग सिस्टम?
भारत की ओर से एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार किया गया है जिसका नाम माया रखा गया है। इसका इस्तेमाल कंप्यूटर में किया जाता है। इससे पहले भारतीय एजेंसी की ओर से एक और नया ऑपरेटिंग सिस्टम को विकसित किया जा चुका है, जिसका नाम BOSS रखा गया है।
ये भी पढ़िए- 5G के बाद 6G की तैयारी कर रहा भारत, लाल किले से पीएम Narendra Modi ने कही ये बड़ी बातें
माइक्रोसॉफ्ट को किया जा सकता है रिप्लेस
उम्मीद की जा रही है कि Maya OS बहुत जल्द डिफेंस मिनिस्ट्री में विंडोज में अपनी जगह बना सकता है। फिलहाल, ये देसी ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज डिफेंस मिनिस्ट्री के कम्प्यूटर में कियाा जा रहा है, जो जल्द ही डिफेंस मिनिस्ट्री में Windows को रिप्लेस कर सकता है। माइक्रोसॉफ्ट का इस्तेमाल बड़ी संख्या में किया जाता है, लेकिन मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस Ubuntu पर बेस्ड Linux ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने जा रही है।
Maya OS Specifications
बात करें माया ऑपरेटिंग सिस्टम के खासियत की तो ये इंटरनेट से कनेक्टेड कंप्यूटर्स पर उपलब्ध है, जो कि इन-बिल्ट मैलवेयर प्रोटेक्शन देता है। रिपोर्ट्स के अनुसार मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस द्वारा इस नए ओएस को इंटरनेट से कनेक्टेड कंप्यूटर्स पर इंस्टॉल करने की शुरुआत कर दी है।
ये ओएस मुफ्त होने के साथ ओपन सोर्स Linux डिस्ट्रिब्यूशन Ubuntu पर आधारित है। इसे ब्रिटिश की एक कंपनी Canonical द्वारा देखा जाता है। वो बात अलग है कि माया ओएस, अन्य Linux बेस्ड ओएस से अलग तैयार की गई है। Maya OS को काफी हद तक Windows जैसा रखने का प्रयास किया गया है जिसके जरिए कोशिश की गई है। ऐसे में ट्रांजिशन प्रॉसेस को बेहद आसान बनाने में मदद मिल सकती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
56 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines