फेसबुक के फाउंटर और Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नया अपडेटेड WhatsApp ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। वॉट्सऐप के इस नए वर्जन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, उदाहरण के लिए यह एक साथ 8 लोगों को वीडियो कॉल पर जुड़ने की परमिशन देता है। इसी प्रकार आप अपने लैपटॉप या पीसी के जरि एक साथ 32 लोगों को ऑडियो कॉल कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: अब WhatsApp Call भी कर पाएंगे रिकॉर्ड, ये हैं आसान टिप्स
जुकरबर्ग ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “विंडोज के लिए एक नया व्हाट्सएप डेस्कटॉप ऐप लॉन्च किया जा रहा है। अब आप 8 लोगों के साथ ई2ई एन्क्रिप्टेड वीडियो कॉल और अधिकतम 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल कर सकते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि नया वर्जन विंडोज मशीन पर तेजी से लोड़ होता है और यूजर फ्रेंडली है। इस एप्लिकेशन को व्हाट्सएप और विंडोज उपयोगकर्ताओं के लिए परिचित इंटरफेस के साथ बनाया गया है। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा, “नई मल्टी-डिवाइस क्षमताओं को पेश करने के बाद से, हमने प्रतिक्रिया सुनी है और तेजी से डिवाइस लिंकिंग और उपकरणों में बेहतर सिंकिंग सहित सुधार किए हैं, साथ ही लिंक पूर्वावलोकन और स्टिकर जैसी नई सुविधाएं भी शामिल हैं।”
यह भी पढ़ें: अपने फोन में करें ये सेटिंग्स, पुराना फोन भी iPhone 14 से तेज भागेगा
उल्लेखीय है कि काफी समय से कंपनी अपने प्रॉडक्ट्स को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए भी लगातार नए अपडेशन और फीचर्स लॉन्च किए जा रहे हैं। ऐसे में कंपनी का अपग्रेडेड डेस्कटॉप वर्जन यूजर्स को ज्यादा फीचर्स और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines