इस Mappls Mapmyindia App से एक्सीडेंट का खतरा होगा कम! ब्रेकर आने पर बोल पड़ेगी लड़की

Mappls Mapmyindia App: अगर आप किसी ऐसे ऐप की तलाश कर रहे हैं जो आपको रास्तों में आने वाले हर खतरे से बचा ले, तो आप इस ऐप को ट्राई कर सकते हैं।

Mappls Mapmyindia App

Mappls Mapmyindia App से खतरे का पहले लग जाएगा पता

Mappls Mapmyindia App: आजकल कई ऐसे केस सुनने को मिलते हैं, जिनमे गाड़ी के सामने अचानक ब्रेकर आ जाने से गाड़ी पलट जाती है और भयानक हादसे हो जाते हैं। जिनमें कई लोग अपनी जान गवा देते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे इन हादसों पर विराम लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

इस ऐप के माध्यम से आगे एक स्पीड ब्रेकर है, इस बारे में आपको पहले ही सतर्क कर दिया जायेगा। ये ऐप आपको ब्रेकर के साथ-साथ आगे आने वाले एक बड़े गढ़े के बारे में भी आपको बता देगा, जिससे बड़ा एक्सीडेंट होने से टल सकता है। आइए आगे इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

क्या है Mappls Mapmyindia App?

गूगल मैप की तरह ही ये Mappls Mapmyindia App आपको रास्तों के बारे में बताता है, लेकिन इस ऐप की खास बात यह है कि यह आपको आगे रास्तों पर आने वाले खतरों के बारे में भी पहले ही बता देता है। चाहे वह कोई ब्रेकर हो कोई बड़ा गढ़ा हो या टोटाक्स हो।

विज्ञापन

साथ ही यह App आपको इस बारे में भी बता देगा कि आपको किस फ्लाईओवर (Flyover) पर चढ़ना है। अगर आप कई ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस चीज में भी ये ऐप आपके काफी काम आ सकता है।

विज्ञापन

आपको सिर्फ उसमे अपनी डेस्टिनेशन डालनी होगी और वो ऐप आपको सभी शॉर्टकट के साथ आपकी डेस्टिनेशन पर आसानी से पहुंचा देगा। साथ ही उस ऐप पर आप पेट्रोल से लेकर डिस्टेंस तक सब देख सकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ