हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Google इवेंट आज रात या कल? भारत में कब होगी Pixel 11 की एंट्री, जानें इंडिया में कहां और कैसे देख सकेंगे लॉन्च

गूगल का मोस्टअवेटेड Made by Google 2026 इवेंट आज होने जा रहा है. आइए जानते हैं भारत में इस इवेंट को कब और कहां देखा जा सकता है. यहां पढ़ें हर डिटेल.

विज्ञापन
12 अगस्त को होगा Made by Google इवेंट.

गूगल के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास है. कंपनी का बड़ा इवेंट Made by Google 12 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में होने जा रहा है. इवेंट में गूगल अपनी नई दमदार Pixel 11 सीरीज से पर्दा उठाने वाली है. खास बात यह है कि इस बार सीरीज में सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कुल चार स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं. इनमें एक फोल्डेबल फोन भी शामिल होगा. भारत में इस इवेंट का समय अलग होने की वजह से यहां इसकी शुरुआत 13 अगस्त को होगी.

भारत और न्यूयॉर्क इवेंट के टाइम में कितना अंतर?

गूगल ने Made by Google इवेंट की तारीख का ऐलान पहले ही कर दिया था. कंपनी का ये इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में आयोजित होगा. भारत के न्यूयॉर्क के बीच टाइम जोन का अंतर होने की वजह से भारतीय यूजर्स के लिए इवेंट 13 अगस्त को होगा. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की तुलना में भारत का समय करीब 9-10 घंटे आगे है. इसे आप कंपनी के आधिकारिक Google YouTube Channel पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. इसके अलावा, लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक Google Store पर भी उपलब्ध होग.

Pixel 11 सीरीज में आएंगे चार फोन

Made by Google इवेंट में कंपनी Pixel 11 सीरिज को पेश कर सकती है. इस सीरीज में कुल 4 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इनमें Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं. यानी इस बार गूगल रेगुलर और प्रो मॉडल के साथ फोल्डेबल फोन भी पेश कर सकती है.

विज्ञापन

कंपनी Google Pixel 11 Pro Fold को लॉन्च कर सकती है. यह सीरीज का सबसे अलग मॉडल होगा और फोल्डेबल फोन पसंद करने वाले यूजर्स की नजर इस पर खास तौर पर रहेगी.

12 अगस्त से शुरू हो सकता है प्री-ऑर्डर

लॉन्च के साथ ही कंपनी काई ऑफर्स का भी ऐलान कर सकती है. जानकारी के मुताबिक Pixel 11 सीरीज के लिए 12 अगस्त से प्री-ऑर्डर शुरू होगा. भारत में टाइम जोन के हिसाब से ये तारीख 13 अगस्त होगी. कंपनी Pixel Buds और Pixel Watch के साथ भी कुछ ऑफर्स दे सकती है. 

विज्ञापन

Pixel 11 Pro की प्री-ऑर्डर डेट कंफर्म

कंपनी Google Pixel 11 Pro को लेकर पहले ही प्री-ऑर्डर की तारीख कंफर्म कर चुकी है. लॉन्च के साथ ही इसका प्री ऑर्डर शुरू होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर पूरी जानकारी साझा नहीं की है.

Pixel 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के मुताबिक, Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है. फोन में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया जा सकता है.  इसके अलावा फोन में 16GB तक रैम मिलने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

वहीं स्टोरेज की बात करें तो  Pixel 11 Pro में 256GB, 512GB और 1TB तक की इंटरनेल स्टोरेज दी जा सकती है यानी ज्यादा स्टोरेज की जरूरत रखने वाले यूजर्स के लिए भी कंपनी बड़ा ऑप्शन दे सकती है.

वहीं कैमरा के मामले में भी Pixel 11 Pro काफी दमदार हो सकता है. लीक्स के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. हालांकि कैमरा सेंसर और उनके मेगािपक्सल को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

लॉन्च के साथ मिल सकते हैं कई ऑफर्स

Pixel 11 सीरीज की कीमत और ऑफर्स की पूरी जानकारी Made by Google इवेंट में सामने आने की उम्मीदी है. कंपनी नए स्मार्टफोन के साथ Pixel Buds और Pixel Watch पर भी ऑफर दे सकती है. ऐसे में गूगल के नए फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च इवेंट काफी अहम रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 FE की डिटेल्स हुई लीक! इन धांसू फीचर्स के साथ सितंबर में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola